Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मैंने 52 सालों में ऐसा कभी नहीं देखा… बजट सत्र के आखिरी दिन मोदी सरकार पर खूब बरसे खड़गे

मैंने 52 सालों में ऐसा कभी नहीं देखा… बजट सत्र के आखिरी दिन मोदी सरकार पर खूब बरसे खड़गे

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आखिरी दिन है। इस बीच विपक्षी दलों ने संसद से विजय चौक तक तिरंगा मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी शामिल हुईं। मार्च के बाद मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर […]

(कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे)
inkhbar News
  • Last Updated: April 6, 2023 14:33:42 IST

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज आखिरी दिन है। इस बीच विपक्षी दलों ने संसद से विजय चौक तक तिरंगा मार्च निकाला। इस मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी शामिल हुईं। मार्च के बाद मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट को चर्चा में लाने का प्रयास ही नहीं किया। मोदी सरकार लोकतंत्र को लेकर खूब बातें करती हैं, लेकिन जो कहती है उसके हिसाब से चलती नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 50 लाख करोड़ रुपये का बजट सिर्फ 12 मिनट में ही पास करवा लिया।

हमें सदन में बोलने नहीं दिया गया

खड़गे ने आगे कहा कि हम जब भी नोटिस देते और चर्चा की मांग करते तो वो हमें बोलने नहीं देते थे। ऐसा पहली बार हुआ है। मैंने अपने 52 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा है, जब सत्ताधारी पार्टी के लोग खुद ही सदन की कार्यवाही में विघ्न डालते हैं। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष के लोगों का सामूहिक मुद्दा था कि अडानी को इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है? अडानी की संपत्ति सिर्फ 2.5 साल में 12 लाख करोड़ रुपये कैसे हो गई? उन्होंने सरकारी संपत्ति खरीदी है। मोदी जी ने एक ही व्यक्ति को इतनी चीजें क्यों दे दी?

 हम जेपीसी की  मांग कर रहे है

खड़गे ने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री से जानकारी लेना चाहते थे कि उनके विदेशी दौरे के दौरान अडानी ने किन- किन देशों के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इसके अलावा हम लंबे समय से जेपीसी की भी मांग कर रहे है। लेकिन सरकार हमारी दोनों ही मांगों को पूरी नहीं कर रही है। अगर सरकार हमारी जेपीसी को बनाने की मांग मान लेती है तो इसमें उसको किसी तरह का नुकसान नहीं होने वाला। क्योंकि बहुमत उनके पास है तो जेपीसी में लोग भी उनके ज्यादा रहेंगे। इसके बाद भी भाजपा हमारी जेपीसी बनाने की मांग को नहीं मान रही है।

ये भी पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “