Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • इंडिया पर परमाणु हमला करूंगा’, ब्रिटेन के Youtuber ने उड़ाया भारत का मजाक

इंडिया पर परमाणु हमला करूंगा’, ब्रिटेन के Youtuber ने उड़ाया भारत का मजाक

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में, इनफ्लूएंसर हमारी रोज मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। ऐसे ही एक YouTuber जो हाल ही में सुर्खियों में आए, वे हैं ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर माइल्स रूटलेज, जिन्होंने भारत पर परमाणु बम गिराने की धमकी दी थी। अगर मैं पीएम होता तो भारत पर परमाणु […]

Miles Routledge
inkhbar News
  • Last Updated: August 23, 2024 14:50:53 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में, इनफ्लूएंसर हमारी रोज मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। ऐसे ही एक YouTuber जो हाल ही में सुर्खियों में आए, वे हैं ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर माइल्स रूटलेज, जिन्होंने भारत पर परमाणु बम गिराने की धमकी दी थी।

अगर मैं पीएम होता तो भारत पर परमाणु बम गिरा देता

भारत के बारे में माइल्स ने अपनी नस्लीय टिप्पणी और मजाक में कहा कि ‘जब मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनूंगा तो मैं ब्रिटिश हितों और मामलों में हस्तक्षेप करने वाले किसी भी देश पर परमाणु हमला कर दूंगा। मैं बड़ी घटनाओं की बात नहीं कर रहा हूं। मैं छोटे से छोटे उल्लंघन के लिए पूरे देश पर परमाणु हमला करूंगा। इसके थोड़ी देर बाद उसने पोस्ट पर कमेंट किया ‘अरे, मैं इसे सिर्फ भारत के लिए ही न्यूक्लियर लॉन्च कर सकता हूं।’

मुझे भारत बिल्कुल पसंद नहीं है- माइल्स

ब्रिटिश यूट्यूबर ने न सिर्फ भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणी की बल्कि इसके खिलाफ बोलने वालों का मजाक भी उड़ाया। जब एक यूजर ने यूट्यूबर पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया तो उसने जवाब दिया, ‘मानो या न मानो, लेकिन मुझे भारत बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं गुमनाम आईडी के पीछे छिपे भारतीयों को भी पहचान सकता हूं। अगर कोई ऑनलाइन आकर आपके साथ बदतमीजी करता है तो वो भारतीय है। कई लोगों ने माइल्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने ब्रिटिश YouTuber के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया।