Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अगर गठबंधन टूटा तो फिर कभी नहीं होगा! उद्धव की शिवसेना ने कांग्रेस को धमकाया

अगर गठबंधन टूटा तो फिर कभी नहीं होगा! उद्धव की शिवसेना ने कांग्रेस को धमकाया

संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस के ऐसा कहने के बाद हम अपने-अपने रास्ते चुन लेंगे। लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर दूं कि अगर एक बार I.N.D.I.A. गठबंधन टूट गया तो फिर ये दोबारा नहीं बनेगा, इसलिए पहले ही कांग्रेस ये सोच लें कि उसे क्या करना है।

Sanjay Raut
inkhbar News
  • Last Updated: January 10, 2025 22:52:29 IST

मुंबई/नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक बार आधिकारिक तौर पर कह दे कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए ही था और अब ये वजूद में नहीं है।

राउत ने कहा कि कांग्रेस के ऐसा कहने के बाद हम अपने-अपने रास्ते चुन लेंगे। लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर दूं कि अगर एक बार I.N.D.I.A. गठबंधन टूट गया तो फिर ये दोबारा नहीं बनेगा, इसलिए पहले ही कांग्रेस ये सोच लें कि उसे क्या करना है।

कल पवन खेड़ा ने ये कहा था

बता दें कि कल-9 जनवरी को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बना विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A अब खत्म हो चुका है। पवन ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव को लेकर बना था। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब यह गठबंधन भी खत्म हो चुका है।

तेजस्वी ने भी यही कहा था

इससे पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भी पिछले दिनों इंडिया गठबंधन के खत्म होने की बात कही थी। बिहार के बक्सर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। आम चुनाव खत्म होने के साथ ही ये गठबंधन खत्म हो चुका है।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस में बड़ी फूट! इस पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- दिल्ली में केजरीवाल ही जीतेंगे