Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • अगर बाहर के देश में किया तिरंगे का अपमान, तो मिलेगी यह सजा

अगर बाहर के देश में किया तिरंगे का अपमान, तो मिलेगी यह सजा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। बता दें, हमारे देश भारत में अगर कोई तिरंगे का अपमान करता है तो उसे कानूनी तौर पर सजा मिलती है। […]

अगर बाहर के देश में किया तिरंगे का अपमान, तो मिलेगी यह सजा
inkhbar News
  • Last Updated: March 25, 2023 20:41:33 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। बता दें, हमारे देश भारत में अगर कोई तिरंगे का अपमान करता है तो उसे कानूनी तौर पर सजा मिलती है। लेकिन क्या विदेश में कोई तिरंगे का अपमान कर सकता है…आपको बता दें, ऐसा करने पर भी उसे सजा मिलती है।

 

ये वीडियो फ़ौरन ही वायरल होने लगा। इसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भारत सरकार और ब्रिटेन में भारतीय दूतावास को टैग करते हुए पूछा कि तिरंगे का अपमान करने वाले इन खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया। क्या विदेशों में भारतीय ध्वज का अपमान करने वाले को कानून द्वारा दंडित किया जा सकता है? आज इस लेख में हम आपको इसी सवाल से जुड़ा जवाब देंगे।

 

➨ पहले मामला जान लें

 

आपको बता दें, 19 मार्च, 2023 को खालिस्तान समर्थकों की भीड़ ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर तिरंगा झंडा जबरन उतारने का प्रयास किया। भारत ने तिरंगे के अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। जिस पर भारत ने ब्रिटिश राजनयिक को दिल्ली बुलाया और भारतीय उच्चायोग से सुरक्षा के स्पष्टीकरण के लिए कहा।

 

विदेश कार्यालय ने कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुविधा की सुरक्षा और भारतीय राजनयिक कर्मियों में ब्रिटिश सरकार की उदासीनता देखी गई थी। ब्रिटेन में। जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। विदेश कार्यालय ने ब्रिटिश सरकार को वियना कन्वेंशन के तहत उसके मूल दायित्वों की भी याद दिलाई।

 

➨ अगर किया अपमान तो मिलेगी सज़ा

 

यदि विदेशों में तिरंगे का अपमान होता है तो भारत सरकार सबसे पहले उस देश के राजनयिक के हवाले से इस घटना पर अपनी आपत्ति व्यक्त कर सकती है जहां तिरंगे का अपमान किया गया था। इसके साथ ही भारत सरकार उस देश के राजनयिक से अनुरोध कर सकती है कि वह स्थानीय कानून के अनुसार इस प्रकार का काम करने वाले लोगों को सबसे कठोर सजा दे। भारत सरकार ने भी इस मामले में ऐसा ही कदम उठाया है। हम आपको बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के मुताबिक हर देश को अपने मित्र देश से संबंधित किसी भी प्रतीक चिन्ह और उसकी संपत्ति की पूरी सुरक्षा करनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश