Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बात नहीं मानी तो किसी और दल से गठबंधन कर लूंगा! NDA के इस नेता ने बीजेपी को धमकाया

बात नहीं मानी तो किसी और दल से गठबंधन कर लूंगा! NDA के इस नेता ने बीजेपी को धमकाया

राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। NDA के तहत सीटें मिलती हैं तो साथ में मिलकर लड़ेंगे और नहीं मिलती है तो अकेले लड़ेंगे। लोग सुभासपा के प्रति भरोसा दिखा रहे हैं।

PM Modi-Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2024 19:23:34 IST

नई दिल्ली। यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने NDA को बड़ी चेतावनी दी है। ओपी राजभर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर एनडीए में सीट मिली तो ठीक वरना वो अकेले चुनाव लड़ेंगे। राजभर से जब पूछा गया कि आगे उन्हें सीट नहीं मिलती है तो क्या वो किसी और के साथ एलायंस करेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अकेले लड़ेंगे, किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

बिहार में स्थिति अच्छी

राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। NDA के तहत सीटें मिलती हैं तो साथ में मिलकर लड़ेंगे और नहीं मिलती है तो अकेले लड़ेंगे। लोग सुभासपा के प्रति भरोसा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के 38 में से 36 जिलों में उनकी पार्टी की स्थिति सही है। हमने 36 जिलों में कार्यक्रम किए तो 35 से 40 हजार लोग आए। इससे लगता है कि लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

टेंशन में आ गए थे नड्डा

राजभर से जब पूछा गया कि उनकी पार्टी बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बैठक के बाद यह क्लियर होगा। NDA में सीट नहीं मिलती है तो किसी और से गठबंधन नहीं करेंगे। अकेले लड़ेंगे। बिहार उपचुनाव का जिक्र करते हुए राजभर ने कहा कि हमने तरारी और रामगढ़ में पर्चा भरा था। इस बात से विनोद तावड़े और बिहार भाजपा चीफ परेशान हो गए थे। बात जेपी नड्डा तक पहुंची तो उन्होंने हमसे कहा था कि आप लड़ते हैं तो हम हार जाएंगे लेकिन हमने भी उनके सामने अपनी बात रख दी थी।

यह भी पढ़ें-

NDA में चल रही गड़बड़, RJD ने नीतीश कुमार की कुर्सी पर उठाये सवाल, आखिर क्यों परेशान है लालटेन?

नायडू-नीतीश तुरंत NDA छोड़ो! इस विपक्षी नेता ने मोदी सरकार के खिलाफ चली सबसे बड़ी चाल