Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • इंदौर में 4 लड़कियों ने डोमिनोस गर्ल को घेरकर पीटा,चलाए लाठी डंडे

इंदौर में 4 लड़कियों ने डोमिनोस गर्ल को घेरकर पीटा,चलाए लाठी डंडे

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपने दांतो तले उंगली दबा लेंगे। इस वीडियो में 4 लड़कियां डोमिनोस के लिए डिलीवरी करने वाली एक लड़की को घेरकर पीटती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में चार लड़की डोमिनोस गर्ल को थप्पड़ मार रही है और पीछे […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2022 09:00:27 IST

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपने दांतो तले उंगली दबा लेंगे। इस वीडियो में 4 लड़कियां डोमिनोस के लिए डिलीवरी करने वाली एक लड़की को घेरकर पीटती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में चार लड़की डोमिनोस गर्ल को थप्पड़ मार रही है और पीछे से डंडे से वार कर रही है. लड़की अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया पर इन चार लड़कियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

दरअसल, ये घटना इंदौर के द्वारकापुरी की बताई जा रही है। लेडी गैंग के नाम से मशहूर इन चारों लड़कियों की गुंडई देखकर लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। ये घटना पिछले हफ्ते शनिवार की है. वीडियो में दो लड़कियों ने पीड़िता के हाथ पकड़े हुए हैं, वही एक लड़की पीछे से पीड़िता के सिर और पीठ पर लगातार डंडे मार रही है। इसके बाद चारों लड़कियां पीड़िता को घेरकर लगातार थप्पड़ मारती है, जिसके बाद पीड़िता नीचे गिर जाती है। इसके बाद भी इन लड़कियों की हैवानियत नहीं रुकती। एक लड़की फिर से डंडा उठाती है और नीचे पड़ी पीड़िता को मारने लगती है।

भीड़ बनी रही तमाशबीन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपी लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बड़ी बात यह है कि पीड़िता पर लगातार हमला होता रहा और वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही. कोई भी पीड़िता की मदद के लिए आगे नहीं आया. खुद पीड़ित हमले से बचने के लिए किसी के घर में घुसती नजर आती है। ऐसा कहा जाता है कि लड़कियों की गैंग की लीडर इलाके में खूब बदमाशी दिखाती है और मारपीट भी करती है। घटना के बाद से ही चार लड़कियां फरार हैं और पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहने वाली नंदनी यादव ने इसी कॉलोनी में रहने वाली पिंकी और उसकी तीन अन्य दोस्तों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया है. पीड़िता का कहना है कि 4 लड़कियों में से एक ने उसे बात करने के लिए अपने पास बुलाया था. जब वो वहां गई तो उस पर एक के साथ चारों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़े;

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें