Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • जुलाई 2024 में ही इस ज्योतिष ने लिख दी थी पाकिस्तान की मौत की पटकथा, इस तारीख से शुरू होगा भारत का स्वर्णिम काल

जुलाई 2024 में ही इस ज्योतिष ने लिख दी थी पाकिस्तान की मौत की पटकथा, इस तारीख से शुरू होगा भारत का स्वर्णिम काल

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। युद्ध की पूरी संभावना है क्योंकि दोनों परमाणु संपन्न देश एक दूसरे पर मिसाइल अटैक कर रहे हैं।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2025 12:54:26 IST

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। युद्ध की पूरी संभावना है क्योंकि दोनों परमाणु संपन्न देश एक दूसरे पर मिसाइल अटैक कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत के एक ज्योतिष ने जुलाई 2024 में ही इस युद्ध की भविष्यवाणी कर दी थी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग हैरान हो रहा है।

9 महीने पहले की गई भविष्यवाणी

ज्योतिषी स्वामी योगेश्वरानंद गिरि ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा था कि 30 मई तक ग्रहों और नक्षत्रों की ऐसी स्थिति बन रही है जिसमें महाभारत जैसा भयंकर युद्ध हुआ था। ध्यान रहे कि जब ज्योतिषी ने नौ महीने पहले यह कहा था, तब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी किसी स्थिति की चर्चा बिल्कुल नहीं थी।

भारत का स्वर्णिम काल

ज्योतिषी स्वामी योगेश्वरानंद गिरि ने नौ महीने पहले अपनी भविष्यवाणी में कहा था, ‘ग्रहों का एक समीकरण आ रहा है- 30 मई के आसपास। ये छह ग्रह आपस में जो स्थिति बना रहे हैं, ये वो स्थितियां हैं जो महाभारत के समय या बड़े युद्धों के दौरान ग्रहों ने बनाई थीं। यह गणितीय है, किसी के कहने से नहीं होता। इसका एक सूत्र है। आप इस सूत्र से खुद निष्कर्ष निकाल सकते हैं। ‘महायुद्ध का समीकरण बन रहा है। उस समीकरण के आधार पर मैं कम से कम यह तो कह सकता हूं कि यह भारत के लिए स्वर्णिम काल है। भारत बिल्कुल अपने शिखर पर है।

 

चंडीगढ़ में जिला प्रशासन ने वालिंटियर मांगे, हज़ारों युवा उमड़े, पाकिस्तान को मिट्टी में मिलाने के लिए जोश हाई