Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Congress Income Tax Notice: कांग्रेस पर इनकम टैक्स विभाग ने ठोका 1700 करोड़ रुपए का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Congress Income Tax Notice: कांग्रेस पर इनकम टैक्स विभाग ने ठोका 1700 करोड़ रुपए का जुर्माना, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को समन भेजा है। बता दें कि इस नोटिस में पार्टी से 1700 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। खबरों के अनुसार आयकर विभाग का डिमांड नोटिस साल 2017-18 से 2020-21 के लिए है। मांगी गई 1700 करोड़ की राशि में जुर्माना तथा ब्याज शामिल है। […]

congress
inkhbar News
  • Last Updated: March 29, 2024 12:22:17 IST

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को समन भेजा है। बता दें कि इस नोटिस में पार्टी से 1700 करोड़ रुपए मांगे गए हैं। खबरों के अनुसार आयकर विभाग का डिमांड नोटिस साल 2017-18 से 2020-21 के लिए है। मांगी गई 1700 करोड़ की राशि में जुर्माना तथा ब्याज शामिल है। आयकर विभाग के नोटिस से लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस पार्टी की परेशानी और बढ़ा दी है। कांग्रेस ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 2017-2021 के लिए आयकर विभाग के जुर्माने की दोबारा जांच करने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी।

कांग्रेस ने लगाया आरोप

अब कांग्रेस पार्टी और तीन साल की आय की जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है। ये जांच रविवार तक पूरी होगी। कांग्रेस के वकील तथा राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान आयकर विभाग की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई गैर जरूरी तथा लोकतंत्र के खिलाफ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्य विपक्षी दल को जान-बूझकर निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

आयकर विभाग वसूल चुका है 135 करोड़

पहले ही आयकर विभाग कांग्रेस पार्टी के दिल्ली में स्थित बैंक खातों से 135 करोड़ रुपए वसूल चुका है। बता दें कि 2018-19 के लिए कांग्रेस जरूर शर्त पूरा नहीं कर पाई थी।