Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update : पहाड़ों पर बर्फीली हवाओं का बढ़ा प्रकोप, दिल्ली समेत कई राज्यों में गिरा पारा

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फीली हवाओं का बढ़ा प्रकोप, दिल्ली समेत कई राज्यों में गिरा पारा

नई दिल्ली। दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिमी भारत भीषण ठंड की चपेट में है । मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बता दें ,पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड हो रही है।रिपोर्ट के मुताबिक […]

Weather Update
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2023 09:37:00 IST

नई दिल्ली। दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिमी भारत भीषण ठंड की चपेट में है । मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बता दें ,पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड हो रही है।रिपोर्ट के मुताबिक , मंगलवार यानी 17 जनवरी सुबह 5.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तो वहीं , पालम में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस था। बता दें , दिल्ली में विजिबिलिटी 600 मीटर पर बनी हुई है और यहां का न्यूनतम तापमान 2.7 और अधिकतम 18.7 दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर भारत में गिरा पारा

मिली जानकारी के मुताबिक , दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान नीचे होकर 1 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था।इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

अगले दो दिन शीतलहर के आसार

IMD के मुताबिक 17-18 जनवरी को ठंड का कहर बना रहेगा। मौसम विभाग ने 19 जनवरी से इसमें कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। तो वहीं , पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 18 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति होगी। उत्तर प्रदेश और बिहार में 17 से 19 जनवरी तक और मध्य प्रदेश, हिमाचल में 17 से 18 जनवरी तक शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

19 जनवरी से होगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार , 18 और 20 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पश्चिमी भारत पर असर डाल सकती है। जिसकी वजह से उत्तर पश्चिमी भारत में शीत लहर की स्थिति 19 जनवरी के बाद से समाप्त होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें ,18 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम/पृथक/ छिटपुट बारिश की आशंका जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश: मायावती के बर्थडे पर केक की मची लूट, एक-दूसरे पर टूट पड़े समर्थक