Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • IND-PAK Love Story: हिंदुस्तानी दूल्हा, पाकिस्तानी दुल्हन… शादी करने के लिए करेगी बॉर्डर पार जावरिया

IND-PAK Love Story: हिंदुस्तानी दूल्हा, पाकिस्तानी दुल्हन… शादी करने के लिए करेगी बॉर्डर पार जावरिया

नई दिल्ली: सीमा-सचिन के बाद एक और भारत और पाकिस्तानी जोड़े (IND-PAK Love Story) की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। जल्द ही भारत में इस जोड़े की शादी भी होने वाली है। ये जोड़ी है- पाकिस्तानी युवती जावेरिया खानम और हिंदुस्तान के समीर खान। जावेरिया की शादी भारत के समीर खान से तय […]

IND-PAK Love Story: हिंदुस्तानी दूल्हा, पाकिस्तानी दुल्हन... शादी करने के लिए करेगी बॉर्डर पार जावरिया
inkhbar News
  • Last Updated: December 5, 2023 16:18:51 IST

नई दिल्ली: सीमा-सचिन के बाद एक और भारत और पाकिस्तानी जोड़े (IND-PAK Love Story) की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। जल्द ही भारत में इस जोड़े की शादी भी होने वाली है। ये जोड़ी है- पाकिस्तानी युवती जावेरिया खानम और हिंदुस्तान के समीर खान। जावेरिया की शादी भारत के समीर खान से तय हुई है। आज यानी मंगलवार को जावेरिया पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी वाघा बॉर्डर से अपने मंगेतर समीर खान से शादी करने के लिए भारत पहुंची हैं।

शादी के लिए किया बॉर्डर पार

जावेरिया समीर खान से शादी (IND-PAK Love Story) करने के लिए अटारी वाघा बॉर्डर पार करके हिंदुस्तान आई हैं। बता दें कि इन्होंने इसके लिए भारत सरकार से बकायद वीजा लिया है। जावेरिया ने बताया कि वो 45 दिन के वीजा पर भारत आई हैं। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो भारत आकर बेहद खुश हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैरिज वीजा को लेकर देश में प्रक्रिया होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Baba Balaknath: राजस्थान में एक और योगी, कौन है बाबा बालकनाथ जो सीएम पद की दावेदारी कर रहे?

कपल शादी के लिए तैयार

जावेरिया और समीर खान जल्द ही शादी करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वो दोनों एक-दूसरे को पिछले 5 सालों से जानते हैं। बता दें कि समीर खान कोलकाता के रहने वाले हैं। 21 वर्षीय जावेरिया ने बताया है कि 45 दिन बाद अगर जरुरत लगी तो वो वीजा का समय और बढ़वाएंगी। वहीं, समीर खान ने कहा कि वो जावेरिया के भारत आने से बेहद खुश हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे लोग काफी समय से वीजा के लिए कोशिश कर रहे थे