Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Independence Day 2022: भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका ने बधाई दी, जो बाइडेन ने कही ये बड़ी बात

Independence Day 2022: भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका ने बधाई दी, जो बाइडेन ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत इस समय अपने आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है जबकि यह उसका 76वां स्वतंत्रता दिवस है। देश अब अपने अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। दरअसल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के आजादी के 75 से 100 साल के बीच के समय को अमृतकाल के रूप में […]

Joe Biden
inkhbar News
  • Last Updated: August 15, 2022 10:07:45 IST

नई दिल्ली। भारत इस समय अपने आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है जबकि यह उसका 76वां स्वतंत्रता दिवस है। देश अब अपने अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। दरअसल देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के आजादी के 75 से 100 साल के बीच के समय को अमृतकाल के रूप में संबोधित किया है। इसका मतलब भारत अगले 25 सालों के लिए अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और समय अंतराल में देश आगे कई उंचाईयों को छूएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को दुनिया भर से बधाईयां मिल रही है। इसी सिलसले में अमेरिका ने भी देश को इस खास मौके पर बधाई दी है।

अमेरिका ने दी बधाई

अमेरिकी की विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्षगांठ पर अमेरिका की ओर से मैं वहां के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस खास दिन हम देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार करते हैं और उन्हें साझा करते हैं। हम भारत के उन सभी लोगों का सम्मान करते हैं जो देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

बाइडेन ने कही ये बात

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने इस खास मौके पर कहा कि, भारतीय-अमेरिकियों के साथ दुनिया भर के लोग भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए भारत के लोगों के साथ शामिल हो रहा है, जो महात्मा गांधी जैसे महापुरूष के सत्य और अहिंसा के स्थायी संदेश द्वारा निर्देशित है।

पीएम मोदी ने किया ध्वजारोहण

देश की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किला की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस खास मौके पर भारत को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश के आजाद होने के बाद 75 साल की हमारी यह यात्रा सुख-दुख से भरा रहा है, इसके बावजूद हमारे देश के लोगों ने कई उपलब्धियां हासिल की है। पीएम ने कहा कि सैकड़ों सालों के गुलामी के कालखंड ने भारत के मन को, भारत की भावनाओं को गहरी चोटें पहुंचाई है लेकिन हमारे अंदर गहरी जिजीविषा भी थी।

Independence Day: भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस आज, पीएम मोदी लगातार 9वीं बार लाल किले से करेंगे संबोधन

Independence Day: 76वां स्वतंत्रता दिवस आज, आजादी के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से कही ये बात