Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Independence Day: आजादी के रंग गूगल के संग, स्वतंत्रता दिवस 2024 पर ये है डूडल की थीम

Independence Day: आजादी के रंग गूगल के संग, स्वतंत्रता दिवस 2024 पर ये है डूडल की थीम

नई दिल्ली। भारत 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का पर्व मना रहा है और इस साल वह अपनी स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे कर चुका है। गूगल डूडल पूरे देश में फैले भारतीय वास्तुकला (Architecture) के विशाल सुंदरता को दर्शा रहा है।गूगल डूडल भारत के स्वतंत्रता दिवस 2024 को वास्तुकला आधारित थीम के साथ मना […]

Doodle 2024 Independence Theme
inkhbar News
  • Last Updated: August 15, 2024 08:59:12 IST

नई दिल्ली। भारत 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का पर्व मना रहा है और इस साल वह अपनी स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे कर चुका है। गूगल डूडल पूरे देश में फैले भारतीय वास्तुकला (Architecture) के विशाल सुंदरता को दर्शा रहा है।गूगल डूडल भारत के स्वतंत्रता दिवस 2024 को वास्तुकला आधारित थीम के साथ मना रहा है और भारत की शानदार वास्तुकला को श्रद्धांजलि दे रहा है।

किसने डिजाइन किया डूडल

इस साल के गूगल डूडल को वृंदा जावेरी ने डिजाइन किया है। गूगल ने पोस्ट किया, “वृंदा जावेरी द्वारा डिजाइन किया गया आज का डूडल भारत में स्वतंत्रता दिवस मना रहा है! 1947 में इसी दिन भारत को औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली थी।” वास्तुकला आधारित थीम के डिजाइन के बारे में जानकारी देते हुए, गूगल ने पोस्ट किया, “घर, इमारतें, सड़कें और कारें केसरिया, सफेद और हरे रंग के राष्ट्रीय ध्वज से सजी हुई हैं – जैसा कि आज की डिजाइन में देखा जा सकता है।”

यह था 2023 में गूगल का डूडल

साल 2023 का गूगल डूडल दिल्ली की गेस्ट आर्टिस्ट नम्रता कुमार ने बनाया था। इस डूडल को बनाने के लिए उन्होंने देश में मौजूद अलग-अलग टेक्सटाइल क्राफ्ट फॉर्म पर रिसर्च की और उन्हें पहचाना। नम्रता का उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग कढ़ाई और बुनाई शैलियों की मदद से संतुलित तरीके से पेश करना था, जिसमें वह सफल रहीं।

क्या है आजादी का महत्व 

भारत ने लगभग दो शताब्दियों के असमानता, हिंसा और मौलिक अधिकारों के अभाव के संघर्ष के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की और यह स्वतंत्रता सविनय अवज्ञा, दृढ़ता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के माध्यम से संभव हुई, जिन्होंने एक स्वतंत्र भारत के पुनरुद्धार के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।