Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • India Corona Update: कोरोना मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में आए 8,813 नए केस, 29 की मौत

India Corona Update: कोरोना मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटे में आए 8,813 नए केस, 29 की मौत

नई दिल्ली। देश में काफी दिनो बाद कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,813 नए एक्टिव केस सामने आए हैं। जबकि 15,040 मरीज ठीक हुए। भारत में अभी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,252 हैं। वहीं बीते 1 दिन में 29 गंभीर मरीजों […]

INDIA CORONA
inkhbar News
  • Last Updated: August 16, 2022 11:37:06 IST

नई दिल्ली। देश में काफी दिनो बाद कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,813 नए एक्टिव केस सामने आए हैं। जबकि 15,040 मरीज ठीक हुए। भारत में अभी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,252 हैं। वहीं बीते 1 दिन में 29 गंभीर मरीजों की मौत हुई है।

सामने आए 10,000 से भी कम एक्टिव केस

वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर भारत में आज राहत की खबर है। देश में कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली है। काफी लंबे समय बाद आज भारत में कोरोना के 10 हजार से भी कम नए केस सामने आए हैं। बता दें कि देश में पिछले कई दिनों से कोरोना के नए मामले 15,000 से 20,000 के बीच स्थिर बने हुए थे।

कोरोना मरीजों की संख्या में 4,356 की गिरावट

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार यानि आज सुबह 8.00 बजे कोरोना के ताजा आंकड़ें पेश किए गए जिनके अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 8,813 नए केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 29 मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात ये है कि इस दौरान 15,040 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। भारत में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या पहले से घटकर 1 लाख 11 हजार 252 रह गई है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 4,356 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

1 दिन पहले 14,917 एक्टिव केस

एक दिन पहले देश में कोरोना के 14,917 नए एक्टिव केस सामने आए थे। जिससे इलाज करा रहे मरीजों की संख्या पहले से बढ़कर 1,17,508 पर पहुंच गई थी। वहीं इस दौरान 32 गंभीर मरीजो की मौत हुई थी जिसके बाद मरने वाले लोगों की कुल संख्या पहले से बढ़कर 5,27,069 हो गई थी।