Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • India Corona Update: देश में बीते 24 घंटे के दौरान आए 6000 से ज्यादा नए एक्टिव केस, रिकवरी रेट हुई 98.68 फीसद

India Corona Update: देश में बीते 24 घंटे के दौरान आए 6000 से ज्यादा नए एक्टिव केस, रिकवरी रेट हुई 98.68 फीसद

नई दिल्ली। भारत में पिछले दिन 6000 के करीब नए कोरोना एक्टिव केस मिले हैं। ये इससे एक दिन पहले की तुलना में कम हैं। वहीं पिछेल 24 घंटे के दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 212.75 करोड़ को पार कर गया है। इस समय सक्रिय मामले पहले से घटकर 0.13 प्रतिशत पर आ गए हैं, जबकि […]

india corona update
inkhbar News
  • Last Updated: September 2, 2022 11:10:52 IST

नई दिल्ली। भारत में पिछले दिन 6000 के करीब नए कोरोना एक्टिव केस मिले हैं। ये इससे एक दिन पहले की तुलना में कम हैं। वहीं पिछेल 24 घंटे के दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 212.75 करोड़ को पार कर गया है। इस समय सक्रिय मामले पहले से घटकर 0.13 प्रतिशत पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट पहले से बढ़कर 98.68 फीसदी हो गई है।

इतने करोड़ हो चुकी है वैक्सीनेशन कवरेज

शु्क्रवार यानि आज सुबह 7 बजे भारतीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस को लेकर नए आंकड़े पेश किए गए जिसके मुताबिक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 212.75 करोड़ (2,12,75,23,421) से अधिक हो गया है। 12-14 साल तक के बच्चों के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.03 करोड़ (4,03,86,802) से अधिक टीन एजर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। ठीक इसी तरह, 18-59 साल के एज ग्रुप के लिए कोरोना की प्री-कॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रैल, 2022 से हुई थी।

59,210 हैं कुल सक्रिय मामले

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों का केस लोड वर्तमान में 59,210 पर है। एक्टिव केस अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.13% हैं। नतीजतन, देश की रिकवरी रेट 98.68 फीसदी है। बीते 24 घंटों में 9,685 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। इस तरह ठीक हुए कोरोना पेसेंट की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,38,55,365 हो गई है। बीते एक दिन में कोरोना के 6,168 नए मामले सामने आए।

एक दिन में हुए 3,18,642 कोरोना टेस्ट

बीते 24 घंटों में 3,18,642 कोरोना के टेस्ट किए गए। देश ने अब तक 88.64 करोड़ (88,64,66,255) परीक्षण किए हैं। भारत में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 2.51 फीसदी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेली पॉजिटिविटी रेट 1.94% बताई गई है।