Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत एक अमीर देश, लेकिन बड़ी आबादी झेल रही है गरीबी और भुखमरी- नितिन गडकरी

भारत एक अमीर देश, लेकिन बड़ी आबादी झेल रही है गरीबी और भुखमरी- नितिन गडकरी

महाराष्ट्र: मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आज भारत एक अमीर देश है लेकिन देश की बड़ी आबादी इस वक्त गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी झेल रही है। गडकरी ने देश में आर्थिक और सामाजिक समानता पर जोर […]

Nitin Gadkari
inkhbar News
  • Last Updated: September 30, 2022 08:23:11 IST

महाराष्ट्र:

मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आज भारत एक अमीर देश है लेकिन देश की बड़ी आबादी इस वक्त गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी झेल रही है। गडकरी ने देश में आर्थिक और सामाजिक समानता पर जोर देने की बात भी कही है।

अमीर-गरीब के बीच फासला बड़ा

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि वर्तमान समय में देश में अमीर और गरीब लोगों के बीच फासला बढ़ा है। आर्थिक और सामाजिक तौर पर असामानता बढ़ रही है। गडकरी ने कहा कि देश में आर्थिक और सामाजिक समानता बहुत जरूरी है।

समृद्ध देश होने के बावजूद….

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। एक समृद्ध देश होने के बावजूद अभी हमारे देश में लोग गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, जातिवाद और महंगाई से जूझ रहे हैं। देश में अमीर और गरीब के बीच खाई लगातार गहरी होती जा रही है। इस खाई को जल्द से जल्द पाटने की जरूरत है।

देश के 124 जिलों में होगा विकास

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटने के लिए 124 आकांक्षी जिलों का विकास किया जाएगा। ये सभी जिले इस वक्त सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा और स्वास्थय के मामले में काफी पिछड़ रहे हैं। हमारे देश में शहरी आबादी को तो खूब विकास हुआ है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी सुविधा की कमी है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव