नई दिल्ली : अमेरिका में यह पहली बार है कि अवैध अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी कीमत सिविल विमानों से कहीं ज़्यादा है। इसके बावजूद नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बढ़ी हुई कीमत की चिंता नहीं है। शायद वह किसी उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं। ट्रंप अवैध अप्रवासियों को अमेरिकी सेना के विमानों से उनके देश वापस भेजकर दुनिया को संदेश देना चाहते हैं। अब सवाल यह है कि क्या ट्रंप भारत को कमजोर देश समझते हैं ? इस बीच iTV नेटवर्क ने इस मुद्दे पर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…
1 ट्रम्प ने बेड़ियों में जकड़ के कैदियों की तरह भारतीयों को वापस भेजा.. भारतीय होने के नाते आपको कैसा महसूस हुआ ?
बहुत दुख हुआ 20.00 %
अपमानित महसूस हुआ 31.00 %
ट्रम्प पर गुस्सा आया 23.00 %
ट्रम्प ने सही किया 23.00 %
कह नहीं सकते 03.00 %
2 अवैध प्रवासियों को सामान्य फ्लाइट से भेजा जा सकता था, फिर ट्रम्प ने 6 गुना महंगे मिलिट्री प्लेन से कैदियों की तरह क्यों भेजा?
घुसपैठ के ख़िलाफ़ सख़्ती दिखाना 37.00 %
भारत को कमजोर देश समझते हैं ट्रंप 37 .00 %
भारत को दबाव में लेने की चाल 21.00 %
कह नहीं सकते 05.00 %
3 क्या भारतीयों के प्रति ट्रम्प का ये रवैया भारत का डिप्लोमैटिक फेल्योर है?
हाँ 64.00 %
नहीं 33.00 %
कह नहीं सकते 03.00 %
4 डिपोर्ट किए गए भारतीयों के साथ ख़ूँख़ार अपराधियों जैसे सुलूक करने पर क्या भारत को ट्रम्प प्रशासन से बात करनी चाहिए ?
हाँ 77.00 %
नहीं 21.00 %
कह नहीं सकते 02.00 %
यह भी पढ़ें :-