Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Indian Navy Day 2023: नौसेना में रैंकों का नाम बदलने की तैयारी, समारोह में बोले पीएम मोदी

Indian Navy Day 2023: नौसेना में रैंकों का नाम बदलने की तैयारी, समारोह में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस कार्यक्रम (Indian Navy Day 2023) में हिस्सा लेने पहुंचे। पीएम मोदी ने इस दौरान सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने इसके बाद नौसेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे […]

Indian Navy Day 2023: नौसेना में रैंकों का नाम बदलने की तैयारी, समारोह में बोले पीएम मोदी
inkhbar News
  • Last Updated: December 4, 2023 18:52:26 IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में नौसेना दिवस कार्यक्रम (Indian Navy Day 2023) में हिस्सा लेने पहुंचे। पीएम मोदी ने इस दौरान सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने इसके बाद नौसेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि इंडियन नेवी में रैंकों का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा।

बता दें कि भारतीय नौसेना के जवानों को सम्मानित करने और उनके योगदान की सराहना करने के लिए देश में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

छत्रपति वीर शिवाजी के नारे को किया याद

‘नौसेना दिवस 2023’ (Indian Navy Day 2023) समारोह में पीएम मोदी ने नौसेना परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मैं इस सिंधुदुर्ग किले से नौसेना दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए भाग्यशाली हूं। सिंधुदुर्ग के इस ऐतिहासिक किले को देखकर हर भारतीय गर्व से भर जाता है। पीएम ने आगे कहा कि छत्रपति वीर शिवाजी महाराज समुद्र की शक्ति का महत्व जानते थे। उनका नारा था कि जो समुद्र को नियंत्रित कर सकता है वह सबसे शक्तिशाली है।

यह भी पढ़ें: Congress: इन कारणों से कांग्रेस विधानसभा चुनाव हारी

नौसेना में रैंकों का नाम बदलने की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि भारतीय नौसेना में रैंकों का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा। हम इस पर भी काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम सशष्त्र बलों में महिला शक्ति बढाने पर भी जोर दे रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि मैं नौसेना जहाज पर देश की पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति के लिए नौसेना को बधाई देना चाहता हूं।