Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Indian Navy: भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश, दुश्मन की चाल को किया नाकाम

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने विफल की मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश, दुश्मन की चाल को किया नाकाम

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को हाईजैक होने से सुरक्षित किया। नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेज कर लगातार माल्टा के जहाज की निगरानी की जा रही है। जहाज हाईजैक करने की हुई कोशिश भारतीय नौसेना […]

indian navy
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2023 13:49:39 IST

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को हाईजैक होने से सुरक्षित किया। नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को भेज कर लगातार माल्टा के जहाज की निगरानी की जा रही है।

जहाज हाईजैक करने की हुई कोशिश

भारतीय नौसेना ने जानकारी दी कि स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना ने अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। साथ ही नौसेना ने एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को भी माल्टा के जहाज की सहायता के लिए भेजा। नौसेना का एयरक्राफ्ट लगातार माल्टा के जहाज पर नजर बनाए हुए है और जहाज की मूवमेंट की निगरानी कर रहा है। फिलहाल यह जहाज सोमालिया के तट की तरफ बढ़ रहा है।

भारतीय नौसेना ने कहा कि माल्टा के मालवाहक जहाज पर 18 क्रू मेंबर तैनात हैं। क्रू के सदस्यों ने UKMTO पोर्टल पर 14 दिसंबर 2023 को एक संदेश भेजा था, जिसमें कहा गया था कि छह अज्ञात लोग जहाज की तरफ बढ़ रहे हैं। इस जानकारी के बाद ही नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को माल्टा के जहाज की सहायता के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें – http://Vipassana: 19 दिसंबर से 10 दिन तक विपश्यना शिविर में रहेंगे दिल्ली के CM केजरीवाल