Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Indian Navy: नौसेना ने जारी किए एडमिरल्स के नए एपॉलेट्स, जानें खासियत

Indian Navy: नौसेना ने जारी किए एडमिरल्स के नए एपॉलेट्स, जानें खासियत

नई दिल्लीः मुंबई के सिंधुदुर्ग में शुक्रवार को नौसेना ने कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जहां नए एपॉलेट्स जारी किए गए। इस दौरान बताया गया कि नया डिजाइन नौसेना के ध्वज से लिया गया है, जो शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित है। यह हमारी समृद्ध समुद्री विरासत का सच्चा प्रतिबिंब है। भारतीय नौसेना के वरिष्ठ […]

Navy released new epaulettes of Admirals
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2023 07:46:31 IST

नई दिल्लीः मुंबई के सिंधुदुर्ग में शुक्रवार को नौसेना ने कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जहां नए एपॉलेट्स जारी किए गए। इस दौरान बताया गया कि नया डिजाइन नौसेना के ध्वज से लिया गया है, जो शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित है। यह हमारी समृद्ध समुद्री विरासत का सच्चा प्रतिबिंब है।Inkhabar
भारतीय नौसेना के वरिष्ठ पद एडमिरल्स के एपॉलेट्स का नया डिजाइन जारी किया है। एपॉलेट्स एक अधिकारी के कंधे पर पहनाए जाने वाली रैंक को बोला जाता है। नया एपॉलेट्स छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत से प्रेरित है। वहीं हाल में ही पीएम मोदी ने एलान किया था कि जल्द ही नौसेना के नए रैंक्स और एपॉलेट्स की घोषणा की जाएगी और पीएम के एलान के साढ़े तीन सप्ताह बाद ही नौसेना ने नए एपॉलेट्स जारी कर दिए। एक वर्ष पहले PM मोदी ने नौसेना के नए ध्वज का भी अनावरण किया था। नया ध्वज भी शिवाजी महाराज से ही प्रेरित था।

शिवाजी राजमुद्रा से प्रेरित है एपॉलेट्स

मुंबई के सिंधुदुर्ग में शुक्रवार को नौसेना ने कार्यक्रम आयोजित किया था, जहां नए एपॉलेट्स जारी किए गए। इस दौरान जानकारी दी कि नया डिजाइन नौसेना के ध्वज से लिया गया है, जो शिवाजी महाराज की राजमुद्रा से प्रेरित है।

कैसा है नया एपॉलेट्स ?

सबसे ऊपर नौसेना का एक बटन, जो सुनहरे रंग का है। इसके नीचे लाल रंग के बैकग्राउंड पर अशोक स्तंभ स्थापित है। इसके नीचे एक तलवार और दूरबीन है, जो एक-दूसरे को क्रॉस करते दिख रहे हैं। इसके बाद रैंक के मुताबिक, सितारे लगाए गए हैं।

एडमिरल में तीन रैंकें मौजूद हैं

रियर एडमिरल (दो सितारा)

वाइस एडमिरल (तीन सितारा)

एडमिरल (चार सितारा)