Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Indian navy: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी संभालेंगे नौसेना अध्यक्ष का पदभार

Indian navy: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी संभालेंगे नौसेना अध्यक्ष का पदभार

नई दिल्ली: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के नए नौसेना अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वह इस माह के आखिर तक एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। एडमिरल आर हरि कुमार कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के बाद 30 अप्रैल को रिटायर होने जा रहे हैं। जिसके बाद अब वह नौसेना के […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 19, 2024 10:40:01 IST

नई दिल्ली: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के नए नौसेना अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वह इस माह के आखिर तक एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। एडमिरल आर हरि कुमार कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के बाद 30 अप्रैल को रिटायर होने जा रहे हैं। जिसके बाद अब वह नौसेना के शीर्ष पद पर सेवाएं देने को तैयार हैं।

करीब 40 साल का गौरवशाली सफर

Vice Admiral Dinesh K Tripathi,

Dinesh K Tripathi,

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म 15 मई, 1964 को हुआ था। उन्हें 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में भर्ती किया गया था। उनकी पहचान कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वार विशेषज्ञ की रही है। वाइस एडमिरल त्रिपाठी का अबतक का 40 साल का कैरियर बेहद शानदार और गौरवशाली रहा है। बीते 4 दशकों में उन्होंने भारतीय सेना में कई लंबी और विशिष्ट सेवाएं दी हैं। इस वक्त वह नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ के तौर पर अपनी सेवा दे रहे हैं। इससे पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।

INS विनाश की संभाल चुके हैं कमान

नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद को संभाल चुके हैं। जहां उन्होंने INS विनाश की भी कमान संभाली थी। इसके अलावा, रियर एडमिरल के पद पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़े-

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, चंदामारी में स्थित पोलिंग बूथ पर पथराव