Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Indian Olympic Star: टोक्यो से भारत आए खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, सेल्फी लेने के लिए मची होड़

Indian Olympic Star: टोक्यो से भारत आए खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, सेल्फी लेने के लिए मची होड़

Indian Olympic Star : टोक्यों ओलंपिक से लौट रहे भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। टोक्यो के सितारे वतन लौट आए हैं। इस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन दमदार रहा है। भारत के खाते में 7 मेडल आए हैं।

Indian Olympic Star
inkhbar News
  • Last Updated: August 9, 2021 18:03:17 IST

नई दिल्ली. टोक्यों ओलंपिक से लौट रहे भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। टोक्यो के सितारे वतन लौट आए हैं। इस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन दमदार रहा है। भारत के खाते में 7 मेडल आए हैं।

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। टोक्यो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन पर एथलीट संदीप कुमार ने कहा कि देश सभी खिलाड़ियों को बहुत सम्मान दे रहा है और इस बार टोक्यो ओलंपिक में सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। फाइनल मुकाबले तक कड़ी टक्कर देकर भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि आगामी पेरिस ओलंपिक में भारत बहुत कुछ करके दिखाएगा।

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते हैं, जो किसी भी ओलंपिक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में 6 पदक जीते थे। इस बार भारत के खाते में गोल्ड मेडल भी आया है, जिस जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने दिलाया है। नीरज से पहले 2008 में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था।

ये लाए मेडल

1.    नीरज चोपड़ा – गोल्ड (भालाफेंक)
2.    रवि दहिया – सिल्वर (रेसलिंग)
3.    मीराबाई चनू – सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)
4.    पीवी सिंधू – ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)
5.    लवलीना बोरगोहेन – ब्रॉन्ज (बॉक्सिंग)
6.    बजरंग पूनिया – ब्रॉन्ज (रेसलिंग)
7.    पुरुष हॉकी टीम – ब्रॉन्ज 

Rahul Gandhi Twitter Lock: राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक, ट्विटर ऑफिस के बाहर यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Delhi Hate Speech: जंतर-मंतर पर धर्म विशेष के खिलाफ लगे भड़काऊ नारे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tags