Indigo flight:इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 ने गुरुवार को दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का पता चला। इसके तुरंत बाद विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। विमान में 180 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अभी तक इंडिगो की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इंडिगो ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि विमान में क्या तकनीकी खराबी सामने आई है।
इससे पहले मंगलवार 17 जून को कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में बम की धमकी मिली थी। बम की धमकी मिलने के बाद विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। सुबह 9:31 बजे कोच्चि से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयरलाइन की आधिकारिक आईडी पर ईमेल के जरिए धमकी दी गई। इस समय विमान मस्कट से कोच्चि पहुंचा था। फिर इसे नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट में 157 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।