Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, पाकिस्तान में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, पाकिस्तान में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Emergency Landing: नई दिल्ली। इंडिगो के एक विमान की तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। बताया जा रहा है कि विमान को पाकिस्तान के शहर कराची में लैंड कराया गया है। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है। जिसके बाद अब एयरलाइन ने यात्रियों को वापस लाने […]

Indigo Emergency Landing
inkhbar News
  • Last Updated: July 17, 2022 12:31:05 IST

Indigo Emergency Landing:

नई दिल्ली। इंडिगो के एक विमान की तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। बताया जा रहा है कि विमान को पाकिस्तान के शहर कराची में लैंड कराया गया है। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है। जिसके बाद अब एयरलाइन ने यात्रियों को वापस लाने के लिए दूसरे विमान को भेजा है। सभी यात्रियों को हैदराबादा लाया जाएगा।

शारजाह से हैदराबाद जा रहा था विमान

जानकारी के मुताबिक ये विमान शारजाह से हैदराबाद जा रहा था। इसी दौरान कई हजार फिट की ऊंचाई पर पायलट को विमान में खराबी का शक हुआ। जिसके बाद विमान को पाकिस्तान के कराची शहर में लैंड कराने का फैसला किया गया। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है।

स्पाइसजेट की फ्लाइट भी पाकिस्तान पहुंची थी

गौरतलब है कि इससे पहले स्पाइसजेट की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान में पहुंच गई थी। जिसके बाद कराची में विमान की लैंडिग कराई गई थी। स्पाइसजेट की फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे। बाद में सभी को दूसरे विमान से दुबई भेजा गया था।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया