Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • IndiGo Flight: असम के जोराहाट में रनवे पर फिसला इंडिगो का विमान, 98 यात्री थे सवार

IndiGo Flight: असम के जोराहाट में रनवे पर फिसला इंडिगो का विमान, 98 यात्री थे सवार

IndiGo Flight: गुवाहाटी। असम के जोराहाट में एयरलाइन कंपनी इंडिगो का एक विमान अचानक रनवे से फिसलकर किनारे पर चला गया। जिसके बाद पायलट ने किसी तरह उसे रोका और यात्रियों को उतारा गया। बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से […]

IndiGo Flight Skidded
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2022 12:18:02 IST

IndiGo Flight:

गुवाहाटी। असम के जोराहाट में एयरलाइन कंपनी इंडिगो का एक विमान अचानक रनवे से फिसलकर किनारे पर चला गया। जिसके बाद पायलट ने किसी तरह उसे रोका और यात्रियों को उतारा गया। बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से ठीक पहले ही ये घटना हो गई। घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित उतार लिया गया।

इंडिगो ने जारी किया बयान

इस घटना को लेकर एयरलाइन कंपनी इंडिगो की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E-757 जोरहाट से कोलकाता जा रही थी। लेकिन इसे एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा है। कंपनी ने बताया कि जब विमान धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा तभी पायलट पता चला कि विमान का पहिया घास में जा रहा है, जिसके बाद नियम के मुताबिक पायलट ने विमान को रोक दिया और जरूरी जांच करवाने को कहा। विमान को फिर से जोरहाट एयरपोर्ट पर लाया गया और इसकी जांच शुरू हुई। फिलहाल सावधानी बरतते हुए फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।

इमरजेंसी लैंडिग की है ये वजह

बता दें कि इससे पहले भी इंडिगो के विमानों में तकनीकी खराबी की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। इसी महीने की शुरूआत में शारजाह से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी देखी गई थी। जिसके बाद पायलट ने विमान को पाकिस्तान के कराची शहर में लैंड कराया था। जिसके बाद यात्रियों को वापस लाने के लिए कंपनी की तरफ से दूसरी फ्लाइट वहां भेजी गई थी।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण