Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत-पाक तनाव: गोला बारूद बनाने वाली फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द, काम पर लौटे सभी कर्मचारी

भारत-पाक तनाव: गोला बारूद बनाने वाली फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द, काम पर लौटे सभी कर्मचारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस बीच भारत ने अपनी गोला बारूद फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 4, 2025 10:23:20 IST

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड (MIL) ने अपनी दो प्रमुख ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों- महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा और मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ने अपने कर्मचारियों की लंबी छुट्टियां को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सर्कुलर में क्या कहा गया

बता दें कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि सभी प्रकार की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की जा रही हैं। सभी कर्मचारियों को बिना चूके ड्यूटी पर रिपोर्ट करना है। कर्मचारियों को महत्वपूर्ण अवधि के दौरान राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी उपस्थिति और योगदान सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही सर्कुलर में कहा गया है कि सिर्फ अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी।

वहीं ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ने भी अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिनों से अधिक की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। फैक्ट्री ने बताया कि उसने यह फैसला उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उठाया है। फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने कहा कि अप्रैल महीने में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सके हैं, इसलिए मुख्यालय से निर्देश मिले हैं कि पर्याप्त कार्यबल और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाएं।

बता दें कि इन दोनों फैक्ट्रियों में गोला-बारूद, मिसाइल, बम और अन्य हथियारों का उत्पादन होता है। ये सब भारतीय सशस्त्र बलों को आपूर्ति किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें-

भारत में घुसने की कोशिश… BSF ने राजस्थान बॉर्डर पर पकड़ा पाकिस्तानी सैनिक