Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • विवेक बिंद्रा पर FIR में लगे कई गंभीर आरोप, पत्नी यानिका को कान से नहीं दे रहा सुनाई, पूरे शरीर में चोटें…

विवेक बिंद्रा पर FIR में लगे कई गंभीर आरोप, पत्नी यानिका को कान से नहीं दे रहा सुनाई, पूरे शरीर में चोटें…

नई दिल्ली। मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी से मारपीट का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मारा, जिससे उनके कान के पर्दे फट गए। नोएडा के एक थाने में विवेक की पत्नी ने एफआईआर (FIR on Vivek Bindra) भी दर्ज कराई है. क्या-क्या हैं आरोप? विवेक बिंद्र […]

Vivek Bindra Case
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2023 13:52:58 IST

नई दिल्ली। मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी से मारपीट का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक, विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मारा, जिससे उनके कान के पर्दे फट गए। नोएडा के एक थाने में विवेक की पत्नी ने एफआईआर (FIR on Vivek Bindra) भी दर्ज कराई है.

क्या-क्या हैं आरोप?

विवेक बिंद्र की पत्नी ने उनके खिलाफ (FIR on Vivek Bindra) नोएडा के थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनकी पत्नी का आरोप है कि विवेक ने उनको थप्पड़ मारा। इसकी वजह से उनके कान के पर्दे फट गए हैं। थाने में उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर 2023 को यानिका से शादी की थी और शादी के ठीक आठ दिन बाद 14 दिसंबर को विवेक के खिलाफ नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया, जिसमें आरोप है कि विवेक बिंद्रा ने पत्नी यानिका से मारपीट की।

क्या है मामला?

ये केस विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा के सेक्टर 126 थाने में दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी बहन यानिका की शादी ललित मानगर होटल में 6 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा के साथ हुई थी। बता दें कि विवेक बिंद्रा नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी सेक्टर 94 में रहते हैं। विवेक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे पत्नी के साथ नोंकझोंक करते नजर आ रहे हैं। वैभव क्वात्रा ने कहा कि 7 दिसंबर की सुबह लगभग तीन बजे बहनोई विवेक बिंद्रा अपनी मां से बहस कर रहे थे। इस दौरान बहन यानिका ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो विवेक ने बहन को कमरे में बंद कर दिया और गाली-गलौज की। इसके बाद उनके साथ मारपीट की, जिससे यानिका के पूरे शरीर पर चोट आई है।