Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • INS Brahmaputra: भारतीय नौसेना के आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग, जूनियर नाविक लापता

INS Brahmaputra: भारतीय नौसेना के आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग, जूनियर नाविक लापता

INS Brahmaputra: मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में रखरखाव के दौर से गुजर रहे भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत में रविवार को आग लग गई। नौसेना ने कहा कि अन्य सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है लेकिन एक जूनियर नाविक लापता है और बचाव दल उसकी तलाश कर रहे हैं। नौसेना ने कहा कि […]

INS Brahmaputra Fire Incident
inkhbar News
  • Last Updated: July 23, 2024 08:06:53 IST

INS Brahmaputra: मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में रखरखाव के दौर से गुजर रहे भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत में रविवार को आग लग गई। नौसेना ने कहा कि अन्य सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है लेकिन एक जूनियर नाविक लापता है और बचाव दल उसकी तलाश कर रहे हैं। नौसेना ने कहा कि जहाज अपनी तरफ झुका हुआ है।

एक तरफ टिका युद्धपोत

नौसेना ने एक बयान में कहा गया, “नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशामकों की सहायता से जहाज के चालक दल ने आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद, दोपहर में जहाज एक तरफ झुकने लग गया। नौसेना ने कहा, “तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका। जहाज अपने बर्थ के साथ-साथ और भी झुकता चला गया और फिलहाल एक तरफ टिका हुआ है।” एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है, जिसकी तलाश जारी है। दुर्घटना की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

330 नाविक थे सवार

आईएनएस ब्रह्मपुत्र स्वदेशी रूप से निर्मित ‘ब्रह्मपुत्र’ श्रेणी के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट में से पहला है। इसे अप्रैल 2000 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। जहाज पर 40 अधिकारियों और 330 नाविकों का दल सवार है। जहाज में मध्यम दूरी, नजदीकी दूरी और विमान भेदी तोपें, सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और लॉन्चर लगे हैं। जहाज में समुद्री युद्ध के सभी पहलुओं को कवर करने वाले सेंसर भी लगे हुए है और यह सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टरों को संचालित भी करता है।

ये भी पढ़ेः-आज पेश होगा मोदी 3.0 का पहला बजट, इन सेक्टर्स पर रहेगी सबकी नजर