Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • RAW: IPS रवि सिन्हा खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख बने, 30 जून को संभालेंगे कार्यभार

RAW: IPS रवि सिन्हा खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख बने, 30 जून को संभालेंगे कार्यभार

RAW, Inkhabar। IPS रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिसि विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी है। फिलहाल सामंत गोयल रॉ के प्रमुख हैं। बता दें, रवि सिन्हा 1988 छत्तीसगढ़ बैच के आईपीएस अधिकारी है। वर्तमान […]

RAW: IPS रवि सिन्हा खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख बने, 30 जून को संभालेंगे कार्यभार
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2023 14:25:27 IST

RAW, Inkhabar। IPS रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिसि विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी है। फिलहाल सामंत गोयल रॉ के प्रमुख हैं। बता दें, रवि सिन्हा 1988 छत्तीसगढ़ बैच के आईपीएस अधिकारी है। वर्तमान में वह कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत है।

RAW: IPS रवि सिन्हा खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख बने, 30 जून को संभालेंगे कार्यभार

RAW: IPS रवि सिन्हा खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख बने, 30 जून को संभालेंगे कार्यभार

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए सिन्हा को रॉ के नए प्रमुख के रुप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जो 30 जून 2023 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।