Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Operation Ajay: इजराइल से तीसरी फ्लाइट पहुंची नई दिल्ली, 197 भारतीयों की हुई वापसी

Operation Ajay: इजराइल से तीसरी फ्लाइट पहुंची नई दिल्ली, 197 भारतीयों की हुई वापसी

नई दिल्ली। इस्राइल-हमास में जारी युद्ध के बीच ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत भारतीय नागरिकों की इजराइल से सुरक्षित निकासी का अभियान जारी है। इसी कड़ी में भारतीयों का तीसरा जत्था तेल अवीव से एक विशेष उड़ान से देर रात दिल्ली पहुंचा। बता दें कि इस जत्थे में 197 भारतीय नागरिक शामिल हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय […]

Operation Ajay
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2023 07:13:12 IST

नई दिल्ली। इस्राइल-हमास में जारी युद्ध के बीच ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत भारतीय नागरिकों की इजराइल से सुरक्षित निकासी का अभियान जारी है। इसी कड़ी में भारतीयों का तीसरा जत्था तेल अवीव से एक विशेष उड़ान से देर रात दिल्ली पहुंचा। बता दें कि इस जत्थे में 197 भारतीय नागरिक शामिल हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।

क्या कहा विदेश मंत्री ने?

इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ,सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा, ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 197 भारतीयों का नया बैच विशेष फ्लाइट से वापस आ रहा है। वहीं भारतीय दूतावास ने जानकारी दी थी कि शनिवार को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से दो विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी। बता दें कि यह दोनों उड़ानें स्पाइसजेट और एअर इंडिया की हैं।

अब तक 644 भारतीयों की वापसी

बता दें, शनिवार सुबह इजराइल से 235 भारतीयों का दूसरा जत्था दिल्ली पहुंचा था। वहीं पहली उड़ान से 212 भारतीय स्वदेश लौटे थे। इस तरह अब तक इजराइल से 644 भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है। बता दें कि भारत सरकार ने इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों के लिए ऑपरेशन अजय चलाया है।