Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • होर्मुज स्ट्रेट से नहीं आता तेल,पर्याप्त स्टॉक…ईरान के फैसले पर बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, कर दी बड़ी टेंशन दूर

होर्मुज स्ट्रेट से नहीं आता तेल,पर्याप्त स्टॉक…ईरान के फैसले पर बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, कर दी बड़ी टेंशन दूर

Israel Iran war: इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान की संसद ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का निर्णय लिया है। ईरान के इस कदम से तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। ईरान के इस फैसले पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया […]

Israel Iran war (मध्य पूर्व तनाव का भारत की ईंधन आपूर्ति पर असर नहीं- हरदीप पुरी)
inkhbar News
  • Last Updated: June 22, 2025 22:36:17 IST

Israel Iran war: इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान की संसद ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का निर्णय लिया है। ईरान के इस कदम से तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। ईरान के इस फैसले पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कच्चे तेल का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से नहीं आता है। पुरी ने कहा कि हमारी कंपनियों के पास कई हफ्तों का तेल है।

अभी खत्म नहीं होगा इजरायल-ईरान युद्ध…अमेरिकी स्ट्राइक के बाद अब इजरायली सेना ने दे दिया बड़ा बयान, बढ़ गई खामेनेई के दिल की धड़कन!

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला लिया

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि हमारी कंपनियों को कई अन्य रास्तों से आपूर्ति मिल रही है। उन्होंने कहा कि ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व के हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ईरान का यह फैसला अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद आया है। वहीँ, इस मामले में अंतिम निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई लेंगे।

‘हमारी कंपनियों के पास कई हफ्तों का स्टॉक है’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20-21 मिलियन बैरल कच्चा तेल और 20 फीसदी एलएनजी ट्रांजिट है। भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे ज़्यादातर एशियाई देशों को इसी रास्ते से तेल मिलता है। इसके बंद होने का सीधा असर भारत पर भी पड़ सकता है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ सकती है। इसकी कीमतें आसमान भी छू सकती हैं। लेकिन हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि भारत पर इसका ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि भारतीय कंपनियों को कई दूसरे रास्तों से कच्चे तेल की सप्लाई मिल रही है और कंपनियों के पास कई हफ़्तों का स्टॉक है।

‘उनकी गलती माफ…’, CM नीतीश कुमार को लेकर ये क्या बोल गए तेजस्वी यादव, बिहार चुनाव से पहले बनेगी कोई बात?