Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली NCR में आज रहेगी गर्मी, हिमस्खलन के कारण उत्तराखंड और हिमाचल में लोग परेशान, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल

दिल्ली NCR में आज रहेगी गर्मी, हिमस्खलन के कारण उत्तराखंड और हिमाचल में लोग परेशान, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. हालांकि उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी जारी है. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। चमोली जिले में हिमस्खलन की आशंका के चलते प्रशासन ने औली में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

Weather Forecast 3 march
inkhbar News
  • Last Updated: March 3, 2025 08:12:25 IST

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. हालांकि उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी जारी है. इसके कारण राज्यों में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है. इसके अलावा राजस्थान में भी मौसम खराब होने के कारण उसका असर फसलों पर पड़ रहा है.

राज्यों में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 मार्च को तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है, जहां अगले कुछ दिनों तक न तो बारिश होगी और न ही कोहरे की संभावना है।

बिहार और राजस्थान में भी दिन में तेज धूप रहेगी, जिससे तापमान बढ़ेगा। हालांकि हाल ही में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा, लेकिन अब मौसम के सामान्य रहने की उम्मीद है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के पांगी घाटी में हिमस्खलन की घटना सामने आई, हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एक व्यक्ति नदी में गिर गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने बचाकर कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।

उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली जिले में हिमस्खलन की आशंका के चलते प्रशासन ने औली में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

प्रशासन की अपील

हालांकि हाल की बारिश और बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में सेब और मटर की फसल को लाभ होगा। गेहूं और दलहन की फसलों के लिए भी यह मौसम अनुकूल साबित हो सकता है। लेकिन हादसे और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्राओं से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: लक्ष्मी-नारायण योग के कारण मीन राशि समेत इन राशियों के जातकों को होगा लाभ