Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Jalandhar Bypoll: जालंधर में आज मतदान, सुरक्षा बलों की 70 कंपनियां तैनात

Jalandhar Bypoll: जालंधर में आज मतदान, सुरक्षा बलों की 70 कंपनियां तैनात

चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर आज बुधवार को मतदान होगा। 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान 1972 केंद्रों पर आज सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। 16 लाख से अधिक मतदाता 19 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करेंगे। वहीं जालंधर लोकसभा (आरक्षित) सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी […]

Jalandhar Bypoll
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2023 07:20:48 IST

चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर आज बुधवार को मतदान होगा। 9 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान 1972 केंद्रों पर आज सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। 16 लाख से अधिक मतदाता 19 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करेंगे। वहीं जालंधर लोकसभा (आरक्षित) सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी।

जानकारी के मुताबिक आप ने पूर्व विधायक रिंकू को मैदान में उतारा है, जो अभी कुछ ही दिन पहले कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं कांग्रेस ने संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर पर भरोसा जताया है। बीजेपी ने पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे इंदरबीर सिंह अटवाल को टिकट दिया है।

इंदरबीर सिंह अटवाल शिअद से बीजेपी में आए हैं। बता दें कि शिअद ने बंगा सीट से अपने 2 बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुखी को मैदान में उतारा है, जो पेशे से डॉक्टर हैं। शिअद उम्मीदवार को उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने गुरजंट सिंह को मैदान में उतारा है।

जिले में 70 कंपनियां तैनात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जिले में 70 कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही पहली बार सभी बूथों पर वेब कास्टिंग होगी। इतना ही नहीं 166 पोलिंग स्टेशनों के बाहर कई कैमरे लगाए गए हैं। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ले जाने वाले 703 वाहनों की ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से ट्रैकिंग की जाएगी। इस प्रकार जालंधर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 27 फ्लाइंग स्क्वायड तैनात रहेंगी।