Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Janhvi Kapoor: 4 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी कपूर, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत?

Janhvi Kapoor: 4 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी कपूर, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत?

4 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी कपूर, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत? Janhvi Kapoor discharged from hospital after 4 days, know how is her health now?

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2024 12:31:16 IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को फूड पॉइजनिंग हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. चेन्नई से लौटते समय एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर कुछ खाया था. इसलिए उनकी तबियत बिगड़ गई. बुधवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हालांकि, अब जान्हवी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

4 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई एक्ट्रेस

चार दिन अस्पताल में बिताने के बाद 20 जुलाई को जान्हवी कपूर को छुट्टी दे दी गई. एक्ट्रेस की तबियत खराब की जानकारी उनके पिता बोनी कपूर ने दी है. जूम पर बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा- ‘उन्हें आज (20 जुलाई) सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है.

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आई थीं. फिल्म में उनकी जोड़ी राजकुमार राव के साथ काफी पसंद की गई. अब वह अपनी अगली फिल्म ‘उलझ’ को लेकर चर्चा में हैं, उनकी यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा उनके पास जूनियर NTR की ‘देवरा-पार्ट वन’ और राम चरण के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म भी पाइपलाइन में है।

Also read…

बारिश का लोगों की जेब पर गहरा असर, दिल्ली में दोगुने हुए टमाटर के दाम