Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास मत, पक्ष में पड़े 48 वोट, बीजेपी का विधानसभा से वॉकआउट

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास मत, पक्ष में पड़े 48 वोट, बीजेपी का विधानसभा से वॉकआउट

Jharkhand: रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है। वहीं, इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सदन से वॉकआउट किया। हेमंत सरकार के पक्ष में कुल 48 वोट पड़े हैं। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। मैं […]

Hemant Soren
inkhbar News
  • Last Updated: September 5, 2022 14:14:03 IST

Jharkhand:

रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है। वहीं, इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सदन से वॉकआउट किया। हेमंत सरकार के पक्ष में कुल 48 वोट पड़े हैं। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

मैं आंदोलनकारी का बेटा हूं- सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में अपना विश्वास मत रखते हुए कहा कि विपक्ष इस प्रस्ताव को ध्यान से सुनें और मैदान छोड़कर बाहर न जाएं। सीएम सोरेन ने कहा कि मैं एक आंदोलनकारी का बेटा हूं। इनसे कभी डरने वाला नहीं हूं। न डरा हूं और ना ही किसी को भी डराऊंगा। विधानसभा में सोरेन ने आगे कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। वो विधायकों को खरीदने की बात करती है। आज हम इनको सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे।

हेमंत सोरेन सरकार डर में है-नीलकंठ

सीएम सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता नीलकंठ मुंडा ने कहा कि झारखंड के लोगों का मानना है कि महागठबंधन सरकार डर में है। विपक्ष, न्यायपालिका या राज्यपाल में से किसी ने भी इनसे विश्वास मत नहीं मांगा, फिर ये डर क्यों? ये विस्वास प्रस्ताव दिखाता है कि हेमंत सरकार को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। सरकार सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण में लगी हुई है। राज्य की बेटियों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना