Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • देवघर रोपवे हादसा: मृतकों के परिवार को 5-5 लाख का मुआवजा देगी सरकार, घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू

देवघर रोपवे हादसा: मृतकों के परिवार को 5-5 लाख का मुआवजा देगी सरकार, घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू

रांची: झारखंड के त्रिकूट रोपवे हादसा और लोहरदगा घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायता राशि प्रदान की है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को पांच ₹500000 की राशि प्रदान की है। इसके साथ ही घायल हुए लोगों का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाएगा। मंगलवार को […]

देवघर रोपवे हादसा
inkhbar News
  • Last Updated: April 13, 2022 14:42:15 IST

रांची: झारखंड के त्रिकूट रोपवे हादसा और लोहरदगा घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहायता राशि प्रदान की है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को पांच ₹500000 की राशि प्रदान की है। इसके साथ ही घायल हुए लोगों का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने त्रिकूट रोपवे हादसा और लोहरदगा घटना पर चर्चा की और त्रिकूट घटना पर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। बैठक में त्रिकूट रुपए हादसे पर प्राथमिकी दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Inkhabar

गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

मंगलवार को झारखंड रोपवे हादसे पर गृह मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि रोपवे परियोजना का संचालन एवं रख-रखाव ईमानदारी से करने की जरूरत है। राज्य सरकार को सुरक्षा ऑडिट के लिए योग्य फॉर्म को नियुक्त करना चाहिए। इसके साथ ही इसमें कहा गया कि प्रत्येक रोपवे परियोजना के रख-रखाव के लिए एक मैनुअल तैयार किया जाना चाहिए। यह सभी निर्देश केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने जारी किये है।

2000 फीट ऊपर हवा में फंस गई 50 जिंदगियां

बता दे रविवार यानी 10 अप्रैल को झारखंड के त्रिकूट पर्वत पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रोपवे पर कुछ ट्रॉलियां आपस में टकरा गई जिसके चलते करीब 12-13 ट्रॉली में 50 से ज्यादा लोग फंस गए। रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए सेना और एनडीआरएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया और करीब 46 घंटे बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हो गई।

रामनावकी के जुलूस के दौरान हिंसा

10 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर लोहरदगा और बोकारो में जमकर हिंसा हुई। पहली घटना लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हीरही गांव में हुई, जबकि दूसरी घटना बोकारो के बेरमो इलाके में दर्ज की गई। इस दौरान उपद्रवियों ने जुलूस निकाल रहे लोगों को निशाना बनाया और पत्थरबाजी के साथ-साथ आगजनी भी की। लोहरदगा हिंसा में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

यह भी पढ़ें:

Delhi-NCR में बढ़े कोरोना के केस, अध्यापक-छात्र सब कोरोना की चपेट में, कहीं ये चौथी लहर का संकेत तो नहीं

IPL 2022 Playoff Matches: ईडन गार्डन्स में हो सकते हैं आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबले, अहमदाबाद में होगा फाइनल