Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • झारखंड: हेमंत सोरेन का करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, छापे में मिली थीं दो AK- 47 राइफल

झारखंड: हेमंत सोरेन का करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, छापे में मिली थीं दो AK- 47 राइफल

  रांची। झारखंड में अवैध खनन में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम सोरेन के नजदीकी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने बीते दिन यानी बुधवार को देर रात रांची से प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया था। वहीं, कहा जा रहा है कि सीएम सोरेन और उनके मित्र अमित अग्रवाल का […]

प्रेम प्रकाश गिरफ्तार
inkhbar News
  • Last Updated: August 25, 2022 09:40:12 IST

 

रांची। झारखंड में अवैध खनन में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम सोरेन के नजदीकी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने बीते दिन यानी बुधवार को देर रात रांची से प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया था। वहीं, कहा जा रहा है कि सीएम सोरेन और उनके मित्र अमित अग्रवाल का प्रेम प्रकाश करीबी सहयोगी है। बता दें कि बुधवार को प्रेम प्रकाश के घर से ईडी ने दो एके-47, 60 कारतूस व दो मैगजीन बरामद की थी। हालांकि, बाद में रांची पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया कि दोनों एके-47 प्रेम प्रकाश की नहीं बल्कि रात में उनके पास ठहरे दो पुलिस कॉन्सटेबल की है।

करीब 17 जगह पर छापेमारी जारी

खबरों के मुताबिक ईडी ने अवैध खनन और जबरन वसूली के मामले में सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ करने के बाद से कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें कि झारखंड और बिहार के करीब 17 जगह पर तलाशी अभियान जारी है।

ईडी पहले भी कर चुकी दो करीबियों को गिरफ्तार

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा, उसके सहयोगी बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था। ईडी ने दोनों से पूछताछ के आधार पर ही ये छापेमारी की। ईडी ने 8 जुलाई को मिश्रा व उसके सहयोगियों के 19 ठिकानों पर छापा मारा था। आरोप है कि मिश्रा व अन्य ने खनन माफियाओं से मोटी रकम लेकर उन्हें लाभ पहुंचाया और आय को गलत तरीके से ठिकाने लगाया। ईडी ने जुलाई के छापों में 50 बैंक खातों में जमा 13.32 करोड़ रुपये जब्त किए थे।

अवैध खनन से वसूली गई 100 करोड़

गौरतलब है कि ईडी झारखंड अवैध खनन से वसूली गई 100 करोड़ की आपराधिक आय की भी जांच कर रही है। ईडी ने छापों के दौरान बहुत से सबूत एकत्रित किए है। वहीं, ईडी साहिबगंज व आसपास बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध खनन में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।

Virat vs Babar: विराट कोहली बनाम बाबर आजम, कौन है सबसे बड़ा खिलाड़ी, आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान