Inkhabar

झारखंड: संकट में है सोरेन सरकार? जानिए विधानसभा का गणित

झारखंड: रांची। झारखंड में पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी संग्राम के बीच आज एक महत्वपूर्ण क्लाईमेक्स नजर आने वाला है। राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की बैठक होने वाली है। ये बैठक शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी। झारंखड […]

Chief Minister Hemant Soren
inkhbar News
  • Last Updated: September 1, 2022 14:10:11 IST

झारखंड:

रांची। झारखंड में पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी संग्राम के बीच आज एक महत्वपूर्ण क्लाईमेक्स नजर आने वाला है। राजधानी रांची में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की बैठक होने वाली है। ये बैठक शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी।

झारंखड विधानसभा का गणित

बता दें कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में मौजूदा सोरेन सरकार के पास कुल 49 विधायक हैं। इसके साथ ही महागठबंधन सरकार को कुछ अन्य विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। सरकार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 30 विधायक, कांग्रेस के पास 18 विधायक और राष्ट्रीय जनता दल के पास एक विधायक है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के पास कुल 26 विधायक हैं, उसकी सहयोगी पार्टी आजसू के पास दो विधायक हैं। सदन में दो अन्य विधायकों ने बीजेपी को समर्थन दिया है।

बैठक पर टिकी सबकी नजर

बता दें कि इस बैठक के संबंध में कल मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचना दी गई। ऐसे में अब राज्य में हर किसी की नजर इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी है। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद राज्य में महागठबंधन सरकार के भविष्य का रास्ता साफ हो सकता है।

4 मंत्री रायपुर से वापस लौटे

इससे पहले हेमंत सरकार के 4 मंत्री बुधवार को रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट से वापस झारखंड के लिए रवाना हो गए। ये सभी मंत्री सीधे रांची जाएंगे, जहां पर वो सीएम हेमंत सोरेन के साथ होने वाली कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। पहले बताया जा रहा था कि हेमंत सोरेन खुद रायपुर जा सकते हैं।

बड़ा प्रदर्शन करेगी बीजेपी

हेमंत सोरेन की महागठबंधन सरकार की कैबिनेट आज होने वाली बैठक की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्य़कर्ता सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के नेता आज दोपहर करीब 12 बजे राजधानी रांची में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना