Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • झारखंड: रांची में महिला पुलिस अधिकारी को पिकअप वैन से कुचला, मौके पर मौत

झारखंड: रांची में महिला पुलिस अधिकारी को पिकअप वैन से कुचला, मौके पर मौत

झारखंड: रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नूंह जैसी घटना सामने आई है। जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू में महिला दरोगा की पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दी गई है। वाहन चेकिंग के दौरान 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो को पिकअप वैन के चालक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही […]

Jharkhand-Women Inspector
inkhbar News
  • Last Updated: July 20, 2022 11:06:16 IST

झारखंड:

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नूंह जैसी घटना सामने आई है। जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू में महिला दरोगा की पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दी गई है। वाहन चेकिंग के दौरान 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो को पिकअप वैन के चालक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दरोगा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये घटना बुधवार सुबह 3:00 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए है।

पशुओं से लदा था पिकअप वैन

जानकारी के मुताबिक सिमडेगा पुलिस को गौतस्कर से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जाने की सूचना मिली। जिसके बाद सिमडेगा के बसिया थाना पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया। पुलिस को देखकर वैन चालक गाड़ी लेकर भागना शुरू किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इसकी सूचना तुरंत कामडारा पुलिस को दी।

पिकअप वैन से तोड़ा बैरियर

बताया जा रहा है कि कामडारा पुलिस ने पशुओं से लदे पिकअप वैन को रोकने के लिए सड़क पर बैरियर लगाया। लेकिन चालक उसे तोड़कर भाग गया। इसके बाद आगे तोरपा पुलिस ने भी बैरियर लगाया तो वहां भी चालक तोड़कर भाग गया। फिर इसकी सूचना खूंटी पुलिस को दी गई। खूंटी पुलिस ने रात में नाका पर चेकिंग लगाया। लेकिन से चालक चकमा देकर दूसरे रास्ते से रांची की ओर भाग गया। उसके बाद फिर सिमडेगा पुलिस ने सूचना रांची पुलिस को दी।

महिला दरोगा के ऊपर चढ़ाई गाड़ी

रांची पुलिस ने सूचना मिलने के बाद खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू के पास चेकिंग लगाया। इसी बीच करीब 3 बजे एक सफेद रंग की पिकअप वैन तेजी से आते दिखी। चेकिंग पोस्ट पर दलबदल के साथ सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो मौजूद थी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दी और भाग गया। महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस गिरफ्त में पिकअप चालक

गश्ती दल ने फिर पिकअप वैन का पीछा किया, जिसके बाद पिकअप वैन तेज रफ्तार से रिंग रोड की ओर से भागने लगी। इस दौरान रिंग रोड में पिकअप वैन पलट गईं। बताया जा रहा है कि कई तस्कर गाड़ी से कूदकर भाग गए। लेकिन पिकअप चालक पुलिस की पकड़ में आ गया। अभी तीन लोगों की तलाश जारी है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण