Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Giriraj Singh Comment: मीट विवाद पर JMM सांसद महुआ का बयान, ‘कौन क्या खाएगा, तय करने वाले गिरिराज कौन होते हैं?

Giriraj Singh Comment: मीट विवाद पर JMM सांसद महुआ का बयान, ‘कौन क्या खाएगा, तय करने वाले गिरिराज कौन होते हैं?

नई दिल्ली। किस तरह का मीट हिंदुओं को खाना चाहिए, इस बारे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की चर्चित नेता और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने भी अब इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कौन क्या खाएगा, ये बताने वाले […]

giriraj singh
inkhbar News
  • Last Updated: December 18, 2023 12:07:04 IST

नई दिल्ली। किस तरह का मीट हिंदुओं को खाना चाहिए, इस बारे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की चर्चित नेता और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने भी अब इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कौन क्या खाएगा, ये बताने वाले गिरिराज सिंह कोई नहीं होते हैं।

क्या कहा महुआ ने?

गिरिराज सिंह के बयान पर दिल्ली में जेएममम सांसद महुआ ने कहा कि कौन क्या खाएगा, नहीं खाएगा ये बताने वाले गिरीराज सिंह कौन होते हैं? चुनाव के समय इस तरह की बातें आएंगी। उन्होंने कहा कि मुझे अजीब लगता है कि गिरीराज सिंह इस तरह की बात क्यों कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने रविवार (17 दिसंबर) को कहा कि हिंदुओं को हलाल मांस नहीं खाना चाहिए। उनको सिर्फ और सिर्फ झटके वाला मीट ही खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झटके वाले मांस में जानवर का वध एक ही झटके में कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बात की प्रतिज्ञा लें कि अब से हलाल मांस खाकर अपना धर्म भ्रष्ट नहीं करना है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मैं उन सभी मुस्लिमों की तारीफ करता हूं, जिन्होंने तय किया हुआ है कि वह सिर्फ हलाल मांस ही खाएंगे।