Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • जेपी नड्डा का TMC पर हमला, कहा- पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं

जेपी नड्डा का TMC पर हमला, कहा- पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में 6 चरणों का मतदान हो चुका है। वहीं, 7वें चरण के प्रचार के लिए सभी पार्टियां लगी हुई हैं। नेताओं का एक दूसरे पर वार पलटवार जारी हैै। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर हमला बोला […]

jp nadda
inkhbar News
  • Last Updated: May 30, 2024 07:47:14 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में 6 चरणों का मतदान हो चुका है। वहीं, 7वें चरण के प्रचार के लिए सभी पार्टियां लगी हुई हैं। नेताओं का एक दूसरे पर वार पलटवार जारी हैै। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है।

क्या बोले नड्डा?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई भी कानून-व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि संदेशखाली घटना में 5 जनवरी को मामला दर्ज किया जाता है और 28 अप्रैल को मामला सीबीआई को सौंपा जाता है। नड्डा ने कहा कि इसके बाद शाहजहां शेख को अरेस्ट कर लिया गया ये है कानून व्यवस्था?

ममता का पीएम पर हमला

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एक व्यक्ति कहता है कि वहदेवताओं के देवता हैं। उन्होंने कहाकि जो व्यक्ति भगवान है उसे राजनीति में नहीं आना चाहिए। ममता ने कहा कि हम उनके लिए एक मंदिर बनाएंगे और उनको प्रसाद, फूल, मिठाई चढ़ाएंगे और अगर वो चाहें तो हम उनको ढोकला भी खिलाएंगे।

यह भी पढ़ें-

चुनाव प्रचार में मंच पर थिरकीं ममता बनर्जी, अब Viral हो रहा Video

Delhi Rain: दिल्लीवालों को गर्मी से मिली राहत, झमाझम बारिश से मौसम गुलजार