Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘मून किंग’ का टाइटल जुपिटर से छीना, शनि ने हासिल की बढ़त, 128 नए चंद्रमा की खोज

‘मून किंग’ का टाइटल जुपिटर से छीना, शनि ने हासिल की बढ़त, 128 नए चंद्रमा की खोज

कुछ समय पहले तक 'मून किंग' की उपाधि जुपिटर के पास थी। लेकिन अब शनि के पास कुल 274 चंद्रमा हैं। यह सभी अन्य ग्रहों के चंद्रमाओं की कुल संख्या से लगभग दोगुना है।

Saturn Moon Titan
inkhbar News
  • Last Updated: March 12, 2025 17:06:05 IST

नई दिल्ली: बृहस्पति ने ‘मून किंग ‘ की उपाधि खो दी है। अब हमारे सौरमंडल का नया ‘मून किंग’ शनि है। वैज्ञानिकों ने शनि की परिक्रमा कर रहे 128 नए चंद्रमाओं की खोज की है। इस तरह सौरमंडल में चंद्रमाओं की चल रही दौड़ में शनि ने बढ़त हासिल कर ली है।

हवाई टेलीस्कोप का उपयोग किया

कुछ समय पहले तक ‘मून किंग’ की उपाधि जुपिटर के पास थी। लेकिन अब शनि के पास कुल 274 चंद्रमा हैं। यह सभी अन्य ग्रहों के चंद्रमाओं की कुल संख्या से लगभग दोगुना है। नए चंद्रमाओं की खोज करने वाले वैज्ञानिकों की टीम ने पहले कनाडा फ्रांस हवाई टेलीस्कोप का उपयोग करके शनि के 62 चंद्रमाओं की पहचान की थी। लेकिन टीम को शनि के पास और चंद्रमा मिलने के संकेत मिले, जिसके बाद 2023 में फिर से खोज शुरू की गई।

कौन तय करता है

अब कौन तय करता है कि किसी ग्रह की परिक्रमा कर रहा पत्थर उसका चंद्रमा है या नहीं? शनि की परिक्रमा कर रहे 128 नए चंद्रमाओं में से कई केवल कुछ मील के व्यास वाली चट्टानें हैं। ये हमारी पृथ्वी के चंद्रमा से छोटे हैं। लेकिन अगर ये चट्टानें ग्रह के चारों ओर ट्रैक करने योग्य कक्षाओं में घूमती हैं, तो वैज्ञानिक उन्हें चंद्रमा मानते हैं। ट्रैक करना और निर्णय लेना अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ की जिम्मेदारी है। इसने मंगलवार, 11 मार्च को शनि के 128 नए चंद्रमाओं की पुष्टि की।

नाम कौन रखता है

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के साथ काम करने वाले डॉ. एलेक्जेंडरसन ने कहा, “जो कोई भी उन्हें खोजता है, उसे उनका नाम रखने का अधिकार मिलता है। शनि पर पाए गए चंद्रमाओं का नाम अब तक नॉर्स और अन्य पौराणिक कथाओं के पात्रों के नाम पर रखा गया है। लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में इसमें बदलाव किया जा सकता है।

 

Read Also…

प्रदूषण के मामले में ये शहर रहे आगे, सरकार हुई नाकाम, सर्व में लोगों ने कही बड़ी बात

ट्रेन हाईजैक भारत ने कराया…शहबाज सरकार ने हिंदुस्तान पर लगाए घिनौने आरोप, बीच रमजान अब बाप-बाप कर रोयेगा पाकिस्तान

Tags