Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • स्टेशन पर लगाई जाएगी काका हाथरसी की प्रतिमा, इनके नाम पर क्यों रखा गया रेलवे स्टेशन

स्टेशन पर लगाई जाएगी काका हाथरसी की प्रतिमा, इनके नाम पर क्यों रखा गया रेलवे स्टेशन

Hathras City Railway Station: उत्तर प्रदेश के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर काका हाथरसी की प्रतिमा लगाने की तैयारी है। रेलवे अब स्टेशन पर प्रतिमा लगाने के लिए स्थान देने के लिए तैयार हो गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति काका हाथरसी की प्रतिमा बनाकर हमें देगी तो हम उसे […]

Kaka Hathrasi
inkhbar News
  • Last Updated: September 18, 2022 14:41:09 IST

Hathras City Railway Station: उत्तर प्रदेश के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर काका हाथरसी की प्रतिमा लगाने की तैयारी है। रेलवे अब स्टेशन पर प्रतिमा लगाने के लिए स्थान देने के लिए तैयार हो गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति काका हाथरसी की प्रतिमा बनाकर हमें देगी तो हम उसे लगवाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

चेयरमैन ने दिए थे निर्देश

हाथरस का नाम सुनते ही मन में कवि काका हाथरसी का नाम आता है। कवि की शिला पट्टिका पहले ही हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर लगी हुई है। उनकी कुछ कविताएं भी लिखी हुई हैं। कुछ समय पहले पूर्व यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर काका हाथरसी की प्रतिमा लगवाने की बात कही थी। अब रेलवे भी उनकी प्रतिमा के लिए स्थान देने के लिए तैयार हो गया है।

साहित्य प्रेमियों में खुशी

काका हाथरसी की प्रतिमा रेलवे स्टेशन पर लगवाने की चर्चा से हाथरस के साहित्य प्रेमियों में खुशी का माहौल है। साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर काका हाथरसी की प्रतिमा लगाने का फैसला खुशी की बात है। इससे नई पीढ़ी भी कवी काका के बारे में जान सकेगी। हम रेलवे का दिल से धन्यवाद देते हैं। साहित्यकार विद्यासागर विकल ने कहा कि यह खुशी की बात है। स्टेशन से गुजरने वाले यात्री कवि काका हाथरसी के बारे में जान सकेंगे। काका हाथरसी के नाम से ही हाथरस की पहचान है।

क्या कहते हैं अधिकारी

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राकेश रंजन ने कहा कि कोई व्यक्ति काका हाथरसी की प्रतिमा बनवाकर हमें देते हैं तो उस प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से स्टेशन परिसर में लगवा दिया जाएगा। हम उनकी प्रतिमा लगवाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना