नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही सियासी हलचल तेज है। भाजपा हिमाचल से अभिनेत्री कगंना रनौत को उम्मीदवार बना सकती है। उनको हिमाचल की मंडी सीट से उतारा जा सकता है। बता दें कि कंगना भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी हैं। उनको मंडी से टिकट की मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। भाजपा हिमाचल प्रदेश की चार में से दो सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। दो सीटें कांगड़ा तथा मंडी बची हैं।
क्या कहा था कंगना ने?
बता दें कि भाजपा अब तक दो सूची जारी कर 267 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। जल्दी ही तीसरी लिस्ट भी आ सकती है। 20-21 मार्च तक बीजेपी तीसरी सूची जारी कर सकती है। इनमें कंगना रनौत को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। चुनाव को लेकर कुछ ही दिन पहले मीडिया से कंगना ने कहा था कि अगर ऐसा कुछ होता है तो इसका ऐलान पार्टी अपने हिसाब से करेगी और सही समय, सही जगह पर करेगी।
मंडी से उतर सकती हैं कंगना
बता दें कि कंगना रनौत मूल रूप से मंडी जिले की रहने वाली हैं और वो राजपूत समाज से आती हैं। मंडी में राजपूत समाज के मतदाता अच्छी खासी तादाद में हैं। मंडी में अनुसूचित जातियों के मतदाता भी ठीक ठाक संख्या में हैं, जिन्हें भाजपा का समर्थक माना जाता है। ऐसे में वोटों का ये समीकरण भाजपा को फायदा पहुंचा सकता है।
यह भी पढें-
Pashupati Paras Resigns: पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, नाइंसाफी का लगाया आरोप