Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कर्नाटक: राहुल गांधी का RSS पर बड़ा हमला, कहा- अंग्रेजों की मदद करता था संघ

कर्नाटक: राहुल गांधी का RSS पर बड़ा हमला, कहा- अंग्रेजों की मदद करता था संघ

कर्नाटक: बेंगलुरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर बड़ा हमला किया है। राहुल ने आज कर्नाटक के तुमकुरू में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरएसएस आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की मदद करता था। सावरकर को मिलता था वजीफा राहुल गांधी ने कहा कि […]

Rahul Gandhi-RSS
inkhbar News
  • Last Updated: October 8, 2022 15:19:50 IST

कर्नाटक:

बेंगलुरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर बड़ा हमला किया है। राहुल ने आज कर्नाटक के तुमकुरू में मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरएसएस आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की मदद करता था।

सावरकर को मिलता था वजीफा

राहुल गांधी ने कहा कि मेरी समझ के अनुसार राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ अग्रेंजों की मदद करता था। सावरकर को अग्रेंजों की तरफ से वजीफा मिलता था, ये एक ऐतिहासिक तथ्य है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी कहीं भी नहीं दिखती है।

कांग्रेस के नेताओं ने लड़ी लड़ाई

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, उन्होंने जेल में कई साल बिताए। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल ने अग्रेंजो से लड़ते हुए कुर्बानी दी थी।

पीएफआई पर दिया ये बयान

भारत जोड़ो अभियान के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के तुमकुरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पीएफआई को लेकर बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब दिया। राहुल ने कहा कि वह हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे जो नफरत फैलाएगा। बता दें कि भाजपा आरोप है कि कांग्रेस पार्टी पीएफआई का समर्थन कर रही है।

फर्क नहीं पड़ता वो कौन है?

राहुल गांधी ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति कौन हैं और वो किस समुदाय से आते हैं। नफरत और हिंसा फैलाना एक देश-विरोधी कार्य है। हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ है जो नफरत फैलाता है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव