Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कश्मीर: फिर टारगेट किलिंग की घटना, अनंतनाग में दो प्रवासी मजदूरों को मारी गई गोली

कश्मीर: फिर टारगेट किलिंग की घटना, अनंतनाग में दो प्रवासी मजदूरों को मारी गई गोली

कश्मीर: जम्मू। कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गैर कश्मीरियों पर लगातार हो रहे हमलों से घाटी के लोगों में दहशत का माहौल है। इसी बीच अनंतनाग में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। आतंकियों की इस फायरिंग में दो बाहरी मजदूरों घायल हो गए […]

(सुरक्षा बल)
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2022 08:36:59 IST

कश्मीर:

जम्मू। कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गैर कश्मीरियों पर लगातार हो रहे हमलों से घाटी के लोगों में दहशत का माहौल है। इसी बीच अनंतनाग में आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। आतंकियों की इस फायरिंग में दो बाहरी मजदूरों घायल हो गए हैं। बता दें कि इस साल कश्मीर में निहत्थे लोगों पर आतंकी हमलों की संख्या बढ़ी है।

ऑपरेशन ऑल आउट जारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षा बल और पुलिस संयुक्त रूप से ऑपरेशन ऑल आउट चला रहे हैं। इस ऑपरेशन की वजह से आंतकी बौखलाएं हुए हैं और उन्होंने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर गोली मारकर घायल कर दिया है।

यूपी के रहने वाले हैं मजदूर

बताया जा रहा है कि आतंकियों की गोली का शिकार हुए दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। अनंतनाग के राख-मोमिन इलाके में आतंकियों ने दोनों को गोली मारी। जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव