Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राहुल गांधी को तगड़ा करंट देंगे केजरीवाल! आप ने खाई कसम INDIA से कांग्रेस को करेंगे आउट!

राहुल गांधी को तगड़ा करंट देंगे केजरीवाल! आप ने खाई कसम INDIA से कांग्रेस को करेंगे आउट!

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने में जुटे हुए हैं।

Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 12:45:35 IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, सभी पार्टियों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। इंडिया अलायंस का हिस्सा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ेगी। अलग चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने में जुटे हुए हैं।

इंडिया ब्लॉक से आउट करें

सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी दूसरे दलों से मिलकर यह मांग करने वाली है कि वह कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक से बाहर का रास्ता दिखाए। इसको लेकर पार्टी आज प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकती है। दोपहर 1 बजे के करीब दिल्ली की सीएम आतिशी और संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आप से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेताओं में कांग्रेस को लेकर भारी नाराजगी है। आप ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है।

केजरीवाल के खिलाफ हो एक्शन

आपको बता दें कि दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने 25 दिसंबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी अपनी योजनाओं से जनता को गुमराह करने में जुटी है। उनके साथ धोखा हो रहा है। यूथ कांग्रेस ने यह शिकायत उस समय दर्ज कराई है जब दिल्ली सरकार के कुछ विभागों ने पार्टी की कुछ योजनाओं की प्रमाणिकता पर सवाल उठाये थे। इन योजनाओं को भ्रामक बताते हुए जनता के लिए चेतावनी जारी की गई थी। बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को पकड़ा था।

 

कांग्रेस ने कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा, बेलगावी अधिवेशन के पोस्टर पर मचा भारी बवाल

अजमेर शरीफ दरगाह के पास गरजा बुलडोजर, बौखलाए मुसलमान पुलिस से भिड़े, चारों तरफ फ़ोर्स तैनात