Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Khalistani: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की गीदड़ भभकी, लोकसभा चुनाव के दौरान रैली में…

Khalistani: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की गीदड़ भभकी, लोकसभा चुनाव के दौरान रैली में…

नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। आतंकी ने एक वीडियों संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को चुनौती दी है। पन्नू ने कहा कि उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस खालिस्तान जनमत संग्रह के लिए […]

Khalistani: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की गीदड़ भभकी, लोकसभा चुनाव के दौरान रैली में...
inkhbar News
  • Last Updated: April 8, 2024 13:31:26 IST

नई दिल्लीः खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। आतंकी ने एक वीडियों संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को चुनौती दी है। पन्नू ने कहा कि उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस खालिस्तान जनमत संग्रह के लिए अभियान जारी रखेगा। पन्नू ने 19 अप्रैल से शुरु होने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ साजिश रचने की बात कही है।

पन्नू अपने समर्थकों को उकसाया

आतंकी पन्नू ने कहा कि वो अपने समर्थकों से अपील करेगा कि वो भाजपा नेताओं की रैलियों में उन्हें शर्मिंदा करे और उनके खिलाफ प्रदर्शन करें। आगे उसने कहा कि खालिस्तान समर्थक सिखों ने लगातार कनाडा के प्रति वफादारी दिखाई है। साथ ही उसने भारत-कनाडाई हिंदुओं को धमकाया और उनसे देश छोड़ने को कहा।

पीएम मोदी ने कही थी ये बातें

4 अप्रैल को जमुई में अपनी सार्वजनिक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था और दावा किया था कि यूपीए सरकार के दौरान भारत को एक कमजोर देश माना जाता था। लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने कहा कि छोटे देशों के आतंकवादी भारत में हमले करते थे और कांग्रेस इसकी शिकायत दूसरे देशों से करती थी लेकिन आज भारत दुश्मन के घर में घुसकर हमला कर सकता है। पीएम ने आगे कहा कि आपको याद है 10 साल पहले दुनिया में भारत के बारे में क्या राय थी ? कांग्रेस के शासनकाल में भारत को एक कमजोर और गरीब देश माना जाता था।