Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर खड़गे बोले- ‘सच बोलने की सजा मिली’

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर खड़गे बोले- ‘सच बोलने की सजा मिली’

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता आज रद्द कर दी गई। गुरुवार को सूरत कोर्ट द्वारा मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद आज उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि […]

(कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे)
inkhbar News
  • Last Updated: March 24, 2023 14:57:46 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता आज रद्द कर दी गई। गुरुवार को सूरत कोर्ट द्वारा मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद आज उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि राहुल को सच बोलने की सजा मिली है।

खड़गे ने और क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा ने राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने के सभी तरीके आजमाए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो संसद में रखना नहीं चाहते, लेकिन हम सच बोलते रहेंगे। हम जेपीसी की मांग करते रहेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल भी जाएंगे।

अशोक गहलोत ने ये कहा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी।

राहुल की संसद सदस्यता रद्द

बता दें कि, इससे पहले आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। मानहानि के मुकदमे में गुरुवार को दो साल की सजा के बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी है। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड सीट से सांसद चुने गए थे।बता दें कि, इससे पहले गुरुवार को चार साल पुराने मानहानि से जुड़े एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दोषी करार दिया। कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को 2 साल की सजा सुनाई और 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

ये भी पढ़ें-

Mumbai में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में हुई चोरी, चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर ‘वारिस पंजाब दे’ के वकील का दावा, ‘हो सकता है एनकाउंटर’