Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • लखीमपुर कांड: राहुल गांधी बोले- बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं

लखीमपुर कांड: राहुल गांधी बोले- बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं

लखीमपुर कांड: लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी में दो दलित बहनों की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल प्रदेश कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कह रहे हैं और योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने […]

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: September 15, 2022 13:58:33 IST

लखीमपुर कांड:

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी में दो दलित बहनों की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी दल प्रदेश कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कह रहे हैं और योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि बलात्कारियों का सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी मामले में ट्वीट कर लिखा है कि ये घटना विचलित करने वाली है। बलाल्कारियों को रिहा करवाने और फिर उनका सम्मान करने वाले लोगों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती है। राहुल ने आगे लिखा कि हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना होगा।

हाथरस की पुनरावृत्ति- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो सगी दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और फिर उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना सहमति से उनका पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ये ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।’

कब जागेगी सरकरार?- प्रियंका

लखीमपुर घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि यूपी के लखीमपुर में दो दलित बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिवालों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती है। आखिर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? कब जागेगी योगी सरकार।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना