Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • लखीमपुर: सगी दलित बहनों की लाश मिलने पर हड़कंप, योगी सरकार पर बरसा विपक्ष

लखीमपुर: सगी दलित बहनों की लाश मिलने पर हड़कंप, योगी सरकार पर बरसा विपक्ष

लखीमपुर कांड: लखनऊ। यूपी के लखीमपुर में दो दलित बहनों की पेड़ से लटकती लाश मिलने पर राज्य में सियासी घमासान मच गया है। विपक्षी पार्टियों के नेता प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा […]

Priyanka Gandhi-Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: September 15, 2022 11:54:51 IST

लखीमपुर कांड:

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर में दो दलित बहनों की पेड़ से लटकती लाश मिलने पर राज्य में सियासी घमासान मच गया है। विपक्षी पार्टियों के नेता प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

हाथरस की पुनरावृत्ति- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो सगी दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और फिर उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना सहमति से उनका पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ये ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।’

कब जागेगी सरकरार?- प्रियंका

लखीमपुर घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि यूपी के लखीमपुर में दो दलित बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिवालों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती है। आखिर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? कब जागेगी योगी सरकार।

पोल खुल रही है- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस घटना को लेकर ट्वीट कर लिखा है कि लखीमपुर खीरी की घटना आदित्यनाथ जी के बेटी बचाओं नारे की पोल खोल रही है। दलित समाज की दो बच्चियों की लाश मिलने वाली ये घटना दिल दहला देने वाली है। लड़की के परिजन निर्मम हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना के विरोध में इलाके के लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना